Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून का असर, रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून का असर, रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

By adminOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 10 2025 chhattisgarh weather update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


लौटता हुआ मानसून छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि बुधवार को रायपुर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 07:55:52 AM (IST)

Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 08:08:20 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून का असर, रायपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना
प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिन तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि नौ अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

बिलासपुर का हाल

बिलासपुर में मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। शाम चार बजे के करीब आसमान में काले बादल आए लेकिन धीरे-धीरे वे भी आगे बढ़ गए। सुबह कोहरा भी नजर आया। ओस की बूंदें मोती के समान चमक रही थी। प्रकृति का यह नजारा देखने लायक था। ग्रामीण अंचल में इसका अनुभव और भी शानदार रहा।

बीते 24 घंटो लगातार बारिश

पिछले 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। वहीं, सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, नारायणपुर और फरसगांव में 60 सेंटीमीटर, हरदीबाजार में 50 मिमी, जबकि मूंगेली, माना-रायपुर और देवभोग में 40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा रायपुर, नगरी और राजिम में 30 मिमी तक पानी गिरा।

यह भी पढ़ें- रायपुर में अब सफाईकर्मियों को आठ घंटे करनी होगी ड्यूटी, तब मिलेगी सैलरी

मानसून की वापसी जारी

विशेषज्ञों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा से झांसी और शाहजहांपुर तक पहुंच चुकी है। साथ ही पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रभाव डाल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.