Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand for sugar distribution and payment of Rs 9 crore dues | शक्कर वितरण व 9 करोड़ बकाया भुगतान की मांग – kabirdham News
Breaking News

Demand for sugar distribution and payment of Rs 9 crore dues | शक्कर वितरण व 9 करोड़ बकाया भुगतान की मांग – kabirdham News

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 175992211268e647c0c9bc5 08octoberkaward
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 175992211268e647c0c9bc5 08octoberkaward

.

गन्ना किसानों की लंबित समस्याओं और भुगतान को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि जिले के किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं मिला है।

संघ ने बताया कि हर साल दोनों शक्कर कारखानों की ओर से शेयरधारी किसानों को 50 किलो शक्कर कम दर पर दी जाती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में किसानों को 50 किलो शक्कर 1250 रुपए में उपलब्ध कराई गई थी, जिससे किसानों को काफी राहत मिली थी। लेकिन इस वर्ष अभी तक किसी भी कारखाने ने शक्कर वितरण के निर्देश जारी नहीं किए हैं, जबकि अगले माह से गन्ना खरीदी सीजन शुरू होने वाला है। किसानों ने मांग की है कि कारखानों को शीघ्र शक्कर वितरण करने के निर्देश दिए जाएं। किसानों ने बताया कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में पिछले वर्ष गन्ना बेचने के बाद भी अब तक करीब 9 करोड़ रुपए का मूल भुगतान लंबित है। किसान राजाराम वर्मा, उमेश वर्मा और किरण वर्मा ने बताया कि भुगतान के लिए कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। इसके साथ ही गन्ना बोनस और रिकवरी राशि भी अभी तक किसानों को नहीं मिली है।

खेती में बढ़ा खर्च, मांगा प्रति क्विंटल ‌ 100 बोनस किसानों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि गन्ना उत्पादन लागत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। श्रम, परिवहन, खाद, बीज और पानी की लागत बढ़ने से किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसलिए कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपए बोनस दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। इसके अलावा संघ ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित धान के समर्थन मूल्य में 185 रुपए की वृद्धि को किसानों तक पहुंचाने और वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की चौथी किस्त शीघ्र जारी करने की भी मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072854
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1176
Views Last 30 days : 5690
Total views : 96381
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.