Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7695 vehicles sold in 10 days of Navratri, demand for expensive cars increased | ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम: नवरात्रि के 10 दिनों में बिकीं 7695 गाड़ियां, महंगी कारों की मांग बढ़ी – Raipur News
Breaking News

7695 vehicles sold in 10 days of Navratri, demand for expensive cars increased | ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम: नवरात्रि के 10 दिनों में बिकीं 7695 गाड़ियां, महंगी कारों की मांग बढ़ी – Raipur News

By adminOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 3 1 1759961336
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवरात्र और जीएसटी में कमी का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त बूम आया है। रायपुर में पिछले 10 दिनों में 7695 गाड़ियां बिक चुकी हैं। इनमें 5767 बाइक-मोपेड और 1226 कारें शामिल हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो 33 हजार गाड़िय

.

कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी कम होने के चलते कीमतों में कमी आई है। इसका असर सभी सेक्टर में देखने को मिल रहा है। मार्केट में लोगों की आवाजाही बढ़ी है और खरीदारी भी जमकर हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में 35%, सराफा में 15%, रियल एस्टेट में 25%, टेक्सटाइल सेक्टर 15% में भी ज्यादा कारोबार हुआ है। अन्य सेक्टरों में भी इस बार कारोबार अच्छा रहा है।

दोपहिया वाहनों की डिमांड ज्यादा कारोबारियों ने बताया कि रायपुर में कार की तुलना में दोपहिया वाहनों की मांग अधिक है। इनमें भी लोगों की पहली पसंद बाइक है। हालांकि मोपेड और स्कूटर की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। 10 दिनों में 264 मालवाहक और 112 ऑटो भी बिके हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 138 ई-व्हीकल बिक चुके हैं, जिनमें ई-रिक्शा, ई-मोपेड और ई-कार शामिल हैं।

महंगी कारों की बढ़ी डिमांड लग्जरी और महंगी कारों की मांग भी बढ़ी है। कुछ लोगों ने 1.25 करोड़ रुपए तक की कारें खरीदी हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा बिक्री 8 से 12 लाख रुपए की कारों की हुई है। कारों पर 1.10 लाख रुपए तक की कीमत घटने से लोग बुकिंग करा रहे हैं।

orig 2 1 1759961254

10 दिन में 33 हजार से अधिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ

^ नवरात्र में गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है। राज्य 33 हजार से ज्यादा गाड़ियों का 10 दिनांे के भीतर आरटीओ में रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है। – डी. रविशंकर, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त

एलईडी, एसी और वॉशिंग मशीन की सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी इस बार गुलजार है। सबसे ज्यादा डिमांड एलईडी टीवी और एसी की है, क्योंकि दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। एसी की कीमतों में 8 हजार रुपए तक की कमी हुई है। इस वजह से लोग बारिश के मौसम में भी एसी खरीद रहे हैं। इसके अलावा एलईडी-स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, मिक्सर, माइक्रोवेव, एयर फ्रायर, डिशवॉशर और इंडक्शन कुकर की बिक्री भी अच्छी हो रही है। कारोबारियों का मानना है कि दिवाली तक इलेक्ट्रॉनिक कारोबार और बढ़ेगा।

महंगाई के बावजूद चमका सोना सोना-चांदी की कीमतें बढ़ने के बावजूद सराफा बाजार गुलजार रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। किसी ने शगुन के लिए नवरात्र में सोना-चांदी खरीदा, तो किसी ने जेवरात खरीदे हैं। दिवाली में भी कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि नवरात्र में ही बिक्री मजबूत रही।

मकानों की बुकिंग-रजिस्ट्री भी बढ़ी नवरात्र में लोगों ने नए मकान और फ्लैट की बुकिंग कराई है। इस बार जमकर रजिस्ट्री भी हुई है। लोगों ने शहर के आउटर इलाके में अच्छा निवेश किया है। जिन्होंने बुकिंग कराई है, वे दिवाली में रजिस्ट्री की तैयारी कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072854
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1176
Views Last 30 days : 5690
Total views : 96381
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.