Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ऐसा क्या हुआ कि जेल से फरार कैदी ने सरेंडर करने के बाद खा लिया जहर, पत्नी ने प्रहरियों पर लगाए गंभीर आरोप
Breaking News

ऐसा क्या हुआ कि जेल से फरार कैदी ने सरेंडर करने के बाद खा लिया जहर, पत्नी ने प्रहरियों पर लगाए गंभीर आरोप

By adminOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 10 2025 bilaspur jail kaidi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में जेल से फरार कैदी को आत्मसमर्पण करने के बाद भी जेल में नहीं डाला गया। थाने से निकलकर कैदी ने घर जाकर जहर खा लिया। वहीं कैदी की पत्नी ने अंबिकापुर के जेल प्रहरियों पर उगाही और मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कैदी का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है।

By sarfraj memon

Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 04:20:11 PM (IST)

Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 04:21:08 PM (IST)

ऐसा क्या हुआ कि जेल से फरार कैदी ने सरेंडर करने के बाद खा लिया जहर, पत्नी ने प्रहरियों पर लगाए गंभीर आरोप
कैदी का सिम्स में इलाज जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। हत्या के अपराध में सजा काट रहे जेल से फरार एक आरोपी ने प्रहरियों पर कई आरोप लगाते हुए जहर खा लिया है। अपराधी मुकेश कांत काे सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

बता दें कि जहर खाने वाला अपराधी मुकेश कांत बिलासपुर के मल्हार का निवासी है। वह अंबिकापुर जेल में हत्या के आरोप में आजीवन सजा काट रहा था। इसे फरवरी 2025 में इलाज के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह फरार हो गया था। फरारी के आठ महीने बाद अपनी पत्नी के साथ आकर अपराधी मुकेश ने बिलासपुर जिला कलेक्टर के सामने आत्म समर्पण कर दिया।

इस दौरान मुकेश की पत्नी ने कलेक्टर को एक आवेदन भी दिया, जिसमें बताया कि मुकेश के साथ अंबिकापुर जेल में मारपीट और उगाही की जाती है। जेल प्रहरी उसे गाली देते हैं और उसे प्रताड़ित किया जाता है। मुकेश की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार में जेल प्रहरियों के खाते में रुपये भी डाले। इसका प्रमाण भी आवेदन के साथ दिया।

कलेक्टर के आदेश पर मुकेश को सिविल लाइन पुलिस ने जेल दाखिल कराया, लेकिन किसी कारण रात को जेल प्रहरियों ने उसे सिविल लाइन थाने में लाकर छोड़ दिया। तब सिविल लाइन पुलिस ने उसे अपने पास रखने से इनकार कर दिया। कुछ देर तक वह थाने के सामने टहलता रहा। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ चला गया। देर रात उसने जहर खा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उसे आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बता दें कि मल्हार में रहने वाले मुकेश कांत को कोर्ट ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा दी। वह बिलासपुर जेल में अपनी सजा काट रहा था। बिलासपुर जेल में हुए मारपीट के मामले के बाद उसे अंबिकापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। अंबिकापुर जेल में वह अपनी सजा काट रहा था।

यह भी पढ़ें- समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ की मौत, राज्यपाल के प्रोटोकाल में लगी थी गाड़ी

जेल में बीमार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह पांच फरवरी को प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद वह फरारी काट रहा था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी अमरीका बाई कुर्रे के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। उसने अंबिकापुर जेल के प्रहरियों पर वसूली और मारपीट के आरोप लगाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.