रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित जूक क्लब में मोवा निवासी अज्जू पांडे को अपने साथियों के साथ मिलकर लात घूंसों से मारने वाले सौरभ चंद्राकर के भांजे और उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के बरौंद टोल नाका से सोमवार को पकड़ा।
.

पुलिस की गिरफ्त में मारपीट के आरोपी।
आरोपियों का नाम पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना बताया जा रहा है। आरोपियों से चार पहिया वाहन पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई जारी है।
तेलीबांधा निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया, कि 21 सितंबर की रात को वीआईपी रोड स्थित जूक बार में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। 21 सितंबर को आरोपियों के साथ वारदात में शामिल प्रेम कुमार वर्मा एवं शुभम साव को तत्काल पकड़ लिया था। लेकिन पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना फरार हो गए थे।

20 दिन तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। जांच अधिकारियों को पता चला, कि वो महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आने वाले है। सूचना पर पुलिसकर्मी महाराष्ट्र के बरौद टोल में टोल कर्मी बनकर तैनात हो गए। आरोपी जैसे टोल पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की और पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिसकर्मी देर शाम रायपुर लेकर पहुंचे। आरोपियों ने जिस क्लब में विवाद किया था, वहां पर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाल लिया।
अब देखे मारपीट के वीडियो


मारपीट के बाद डांस किया और हुए थे फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में आरोपी युवक को मारते और उसके बाद डांस करते हुए दिख रहे थे। मारपीट के दौरान पिस्टल निकलने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने पुष्टि इसकी पुष्टि नहीं की है।
<
