![]()
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से कहकर निकला था कि कुछ काम है करके आ रहा हूं। वहीं शाम के रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में उसका शव मिला है। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मा
.
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में निर्मल स्कूल के पीछे गिल गली में रहने वाला नवजीत हलधर (35) रविवार की सुबह अपने घर से स्कूटी में निकला था। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली की नवजीत का शव लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला है। स्कूटी कुछ ही दूरी पर खड़ी थी।
इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची शौक उठाया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। उसके हाथ शरीर से कटकर अलग हो गए थे। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
<
