सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट में रविवार दोपहर एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में झरने के नीचे गिर गया। करीब 40 फुट उंचाई से गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक मैनपाट का निवासी था एवं वह लंबे समय से बीमार भी था। आशंका है कि उसने झरने में कूदकर आत्महत्या
.
जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के नर्मदापुर निवासी मयंक यादव (30) पिता बलराम यादव रविवार दोपहर घूमते हुए टाइगर प्वाइंट पहुंचा। वह संदिग्ध परिस्थिति में टाइगर प्वाइंट के झरने के नीचे गिर गया। युवक को नीचे गिरता देख मौके पर मौजूद सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई। युवक करीब 40 फुट नीचे पत्थरों से टकराया। गंभीर चोट आने से युवक की मौके पर मौत हो गई।

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के बाद नीचे गिरा युवक
पुलिस ने निकलवाया शव, सूचना पर पहुंचे परिजन घटना की सूचना पर मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा करने के बाद मशक्कत से बाहर निकलवाया। युवक के परिजन भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। घटना से युवक के परिजन भी सदमें में हैं।
10 दिनों पूर्व पी लिया था कीटनाशक पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मयंक यादव ट्यूमर की बीमारी से परेशान था। वह अधिकांश समय घर में ही रहता था। उसके पिता बलराम यादव पेशे से किसान हैं। मयंक यादव ने 10 दिनों पूर्व कीटनाशक पी लिया था। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया, जहां वह स्वस्थ हो गया। माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान रहने के कारण उसने झरने से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
<
