मुंगेली। सेवा पखवाड़े के तहत उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में नगर पालिका लोरमी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर की सफाई की गई।.अभियान के तहत महामाया मंदिर से लेकर 50 बिस्तर अस्पताल तक सफाई की गई। इसमें कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वभाव और संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से शहर को अपना घर मानकर साफ रखने की अपील की। उन्होंने ‘मेरा लोरमी, मेरा अभिमान’ की भावना से शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण…
Author: admin
कोरबा में 7 साल की बच्ची को ड्रम में फेंकाकोरबा में नशे में धुत युवक ने 7 साल की बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह घटन.आरोपी युवक की पहचान सीतामणी निवासी सूरज मांझी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची के साथ मजाक कर रहा था। घटना के समय सूरज के साथ दो अन्य युवक भी थे, जो…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी-विवाद और उसके बाद पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि कांग्रेस धड़ों में बंट चुकी है। इसे संभालने के लिए आब्जर्वर नियुक्त करने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्.शताब्दी पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार करना और जनता के धन पर डाका डालना है। इसी कारण जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और 2014 के बाद से यह पार्टी देश के कुछ राज्यों तक ही सीमित होकर रह गई है।बिलासपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री…
पुलिस ने मृतक के ससुर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की लाश उसकी ससुराल के बगल आंगन में खून से लथपथ हालत में मिली थी। मामले में हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की और अपने ही दामाद की हत्या के आरोप में ससुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला घरघोड़ा.मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव के ग्राम गाला निवासी 28 वर्षीय बलराम सारथी का अपनी पत्नी हेमलता सारथी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।परिवार वाले विवाद के चलते हेमलता को बच्चों…
बलरामपुर, वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के खरहरा जंगल के समीप आज दोपहर मॉर्निंग स्टार प्राइवेट स्कूल की बच्चों से भरी टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में वैन में सवार सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। खरहरा जंगल के पास ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जानकारी मिली है कि वैन चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मौके पर…
जशपुर जिले में बुधवार को 25 एनडीपीएस एक्ट प्रकरणों में जब्त किए गए 650 किलो गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी.नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 650 किलोग्राम अवैध गांजा शामिल था। इसके अतिरिक्त, 228 नग प्रतिबंधित कफ सिरप और 551 नग नशीली कैप्सूल (स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस) भी जलाए गए।यह नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में हुआ। समिति में एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला आबकारी अधिकारी…
कोंडागांव जिले की छात्रा सुनीता नेताम ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनंतपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा सुनीता का चयन तीन खेलों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने हाल ही में ज.सुनीता ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले रेस में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। अंडर-14 वर्ग में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और रिले रेस में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, उन्होंने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर…
बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों की निशानदेही पर पोलमपल्ली के जंगल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।.गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पोलमपल्ली निवासी 35 वर्षीय वंजाम हुंगा और 33 वर्षीय सोढ़ी नंदे के रूप में हुई है। दोनों पोलमपल्ली आरपीसी के जनमिलिशिया सदस्य बताए जा रहे हैं।नक्सलियों के साथ भरमार बंदूकें भी बरामदपुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पोलमपल्ली के जंगल में हथियार छिपा रखे थे। उनकी निशानदेही पर 6 भरमार…
सूरजपुर जिले के बसदेई में स्कूल गई नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने के आरोपी युवक और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत छात्रा को रायगढ़ के कापू इलाके से बरामद किया है। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को बसदेई निवासी कक्षा छठवीं की नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली जो वापस नहीं लौटी। छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता ने बसदेई चौकी में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट…
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दो बड़े इनामी माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 8 लाख रुपए का इनामी डीवीसीएम मल्लैश कुंजाम और 1 लाख रुपए का इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष अनिल वेको शामिल हैं। यह कार्रवाई डीआरजी बीजापुर,.गिरफ्तार माओवादी मल्लैश कुंजाम (40) नरसापुर का निवासी है और जगरगुण्डा एरिया कमेटी का डीवीसीएम है। उस पर पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, लूट, डकैती और अपहरण जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। बासागुड़ा थाना में उसके खिलाफ 5 और मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट…