Author: admin

गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से मनेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। हसदो नर्सरी के पास नदी में यह बचाव अभ्यास हुआ। जिले की आपदा प्रबंधन टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया।.टीम ने सांप काटने की स्थिति में बचाव का भी अभ्यास किया। नागरिकों को आपदा से बचने के तरीके बताए गए। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और प्राथमिक इलाज सुनिश्चित करना है। अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में अधिक बारिश हुई।मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत कई जिलों में बाढ़…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में ED की टीम ने छापेमारी की है। रायपुर में रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर छापा।छत्तीसगढ़ में ED की टीम ने शुक्रवार सुबह रायपुर, बिलासपुर और धमतरी में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ED के मुताबिक ये छापा कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ा है। घोटाले के पैसों से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की गई है। इसी को लेकर ED की टीम जांच.ED ने रायपुर में रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन…

Read More

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दुर्ग से राजनांदगांव जीई रोड के सहारे हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अंजोरा से राजनांदगांव के बीच पदयात्रियों की सुविधा के लिए स्टॉल और लाइट की व्यवस्था की गई है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता से याता.बुधवार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। टेडेसरा में फंसे ट्रक ड्राइवर जाम में ही सो गए। सोमनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस क्लीयरिंग पार्टी से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला। मीडिया की गाड़ियां रात 3 बजे से टेडेसरा में फंसी रहीं। किसी तरह सुबह 7 बजे…

Read More

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को दुर्ग जिले के शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की कार्यशैली और विद्यार्थियों की पढ़ाई का जायजा लिया। ग्राम गनियारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल में शिक्षक कक्षाओं में.मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्य विषय की कक्षाओं में प्रवेश न दिया जाए। प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। नगपुरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई का स्तर संतोषजनक पाया गया। मंत्री ने विद्यालय में डोम और अलग-अलग…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक कार और दो बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया। तीनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, ग्राम पंचायत तिलकेजा के रहने वाले वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि रात करीब 3 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी घर के पीछे बाड़ी में वाहन जल रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते…

Read More

दुर्ग जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम (पंजीयन नंबर 692) के प्राधिकृत अध्यक्ष और भाजपा नेता भैयालाल साहू के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने एक बैठक में उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। किसानो.किसानों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में धान स्टेक लगाने के लिए समिति ने 5 रुपए प्रति किलो की दर से भूसा खरीदा था, जिसे बाद में मात्र 2 रुपए प्रति किलो में बेचने की बात सामने आई। इस लेन-देन से समिति को लगभग 7 लाख रुपए का नुकसान होने का आरोप है। इसके अतिरिक्त, चौकीदार…

Read More

झोझा जलप्रपात में मिली मां दुर्गा की प्रतिमागौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध झोझा जलप्रपात में मां दुर्गा की प्रतिमा मिलने का दावा किया गया है। स्थानीय ग्रामीण मंगल सिंह ने यह दावा किया है, जिसके बाद से जलप्रपात क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।.मंगल सिंह के अनुसार, उन्हें सपने में जलप्रपात क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा दबी होने का संकेत मिला था। इसके बाद वे गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग तीन से चार फीट गहराई तक खुदाई की। ग्रामीणों का दावा है कि इस खुदाई के दौरान मां दुर्गा की एक छोटी प्रतिमा मिली।दुर्गा…

Read More

राजनांदगांव में विजयादशमी पर्व के अवसर पर म्युनिस्पिल स्कूल मैदान में 2 अक्टूबर को भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ जनमहोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की असीस कौर अपनी शानदार प्रस्तुति देने संस्कारधानी पहुंच रही हैं।.आयोजन समिति ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। 2 अक्टूबर को कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी प्रमुख सदस्यों ने पिछले अनुभवों के आधार पर विजयादशमी महोत्सव को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के…

Read More

रायपुर में एक निजी फैक्ट्री में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल लाने की तस्वीर।रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत…

Read More

बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर के शांति स्टेडियम में नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा की सजीव झांकी देखने को मिली। सिद्धेश्वर युवा मंच द्वारा लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किए जा रहे गरबा सुआ नृत्य उत्सव की शुरुआत आज हुई, जिसने नगर म.कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हितेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, पिंटू वर्मा शेखर वर्मा, मनीष चंद्राकर एवं नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं तारा देवी साहू, पुष्पलता वर्मा, सीना वर्मा, रश्मि ठाकुर, हेमलता कनौजे, सुषमा वर्मा आदि ने पारंपरिक पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह उत्सव युवा पीढ़ी को हमारी…

Read More