![]()
बलरामपुर, वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के खरहरा जंगल के समीप आज दोपहर मॉर्निंग स्टार प्राइवेट स्कूल की बच्चों से भरी टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में वैन में सवार सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।
.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। खरहरा जंगल के पास ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जानकारी मिली है कि वैन चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। घायल ड्राइवर को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों की सतर्कता और बच्चों की किस्मत से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किए जाने की संभावना है।
<
