जशपुर जिले में बुधवार को 25 एनडीपीएस एक्ट प्रकरणों में जब्त किए गए 650 किलो गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी
.
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 650 किलोग्राम अवैध गांजा शामिल था। इसके अतिरिक्त, 228 नग प्रतिबंधित कफ सिरप और 551 नग नशीली कैप्सूल (स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस) भी जलाए गए।
यह नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में हुआ। समिति में एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी और पर्यावरण संरक्षण अधिकारी मौजूद थे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 25 एनडीपीएस प्रकरणों से जब्त इन पदार्थों को समिति की उपस्थिति में नियमों का पालन करते हुए नष्ट किया गया है। उन्होंने पारदर्शिता के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का भी उल्लेख किया।
यह कार्रवाई स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत जारी अधिसूचना (दिनांक 23.12.2022) के अनुपालन में अनिवार्य है।
<
