बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दो बड़े इनामी माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 8 लाख रुपए का इनामी डीवीसीएम मल्लैश कुंजाम और 1 लाख रुपए का इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष अनिल वेको शामिल हैं। यह कार्रवाई डीआरजी बीजापुर,
.
गिरफ्तार माओवादी मल्लैश कुंजाम (40) नरसापुर का निवासी है और जगरगुण्डा एरिया कमेटी का डीवीसीएम है। उस पर पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, लूट, डकैती और अपहरण जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। बासागुड़ा थाना में उसके खिलाफ 5 और मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है।

दूसरा गिरफ्तार माओवादी अनिल वेको (32) डारमेर का निवासी है और बिरियाभूमि आरपीसी का जनताना सरकार अध्यक्ष है। वह बड़ेपल्ली और छोटेपल्ली में पुलिस पर आईईडी ब्लास्ट, ताड़ोपोट इंद्रावती नदी किनारे आईईडी प्लांट, ट्रांसपोर्ट वाहन में आगजनी, ग्राम घुड़साकल में हत्या और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रेशर आईईडी प्लांट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के तहत न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
<
