Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाबालिग स्कूली छात्रा को भगाकर रेप, तीन गिरफ्तार:रायगढ़ से बरामद हुई अगवा छात्रा, मुख्य आरोपी सहित दो दोस्त भी पकड़ाए
Breaking News

नाबालिग स्कूली छात्रा को भगाकर रेप, तीन गिरफ्तार:रायगढ़ से बरामद हुई अगवा छात्रा, मुख्य आरोपी सहित दो दोस्त भी पकड़ाए

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 26 at 172742d3db1c87 1758901535
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 09 26 at 172742d3db1c87 1758901535
सूरजपुर जिले के बसदेई में स्कूल गई नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने के आरोपी युवक और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत छात्रा को रायगढ़ के कापू इलाके से बरामद किया है। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को बसदेई निवासी कक्षा छठवीं की नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली जो वापस नहीं लौटी। छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता ने बसदेई चौकी में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर अपहरण की धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। छात्रा की तलाश की जा रही थी। मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग, रायगढ़ से बरामद हुई छात्रा
पुलिस पूछताछ में छात्रा को रोशन नामक युवक के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने रोशन के मोबाइल का लोकेशन निकाला जो रायगढ़ के कापू में मिला। बसदेई पुलिस चौकी की टीम ने रायगढ़ के कापू में रोशन के कब्जे से अपहृत छात्रा को बरामद किया। दोनों को बसदेई लाया गया। मामले की जांच में आरोपी के साथी दयाशंकर और ओमकार द्वारा छात्रा को भगाने में सहयोग करने की जानकारी मिलने पर उन्हें भी पकड़ा गया। छात्रा की आयु 12 वर्ष से कम है। बालिका ने रोशन द्वारा उसे भगा ले जाने और रेप करने का बयान दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने धारा 87, 65(2), 3(5) बीएनएस व पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बसदेई चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

June 2, 2026

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

June 2, 2026

Jharkhand Doctor Taught Surgery to Naxalites for Vasectomy in Bastar

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072744
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1659
Views Last 30 days : 5659
Total views : 96267
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.