बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर के शांति स्टेडियम में नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा की सजीव झांकी देखने को मिली। सिद्धेश्वर युवा मंच द्वारा लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किए जा रहे गरबा सुआ नृत्य उत्सव की शुरुआत आज हुई, जिसने नगर म
.
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हितेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, पिंटू वर्मा शेखर वर्मा, मनीष चंद्राकर एवं नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं तारा देवी साहू, पुष्पलता वर्मा, सीना वर्मा, रश्मि ठाकुर, हेमलता कनौजे, सुषमा वर्मा आदि ने पारंपरिक पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह उत्सव युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

‘सुआ नृत्य’ से हुई उत्सव की शुरुआत
उत्सव के प्रथम दिवस की शुरुआत छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोककला ‘सुआ नृत्य’ के अनूठे प्रदर्शन से हुई। इस नृत्य में लगभग 300 महिला और युवती प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा में सज-धजकर मंच पर उपस्थित हुईं।
वहीं प्रतिभागियों के पैरों की थिरकन, हाथों की लयबद्ध गति और मनमोहक गीतों ने पूरे माहौल को संगीत और उल्लास से भर दिया। दर्शक इस कदर मंत्रमुग्ध हो गए कि उनके तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा।

इस सफल आयोजन के पीछे सिद्धेश्वर युवा मंच के सदस्यों की अथक मेहनत और समर्पण रहा। उनके प्रयासों से एक बेहतरीन कार्यक्रम का मंच तैयार किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को एक नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया।
यह उत्सव नवरात्रि के अगले दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें गरबा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रहेगी।




<
