डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दुर्ग से राजनांदगांव जीई रोड के सहारे हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अंजोरा से राजनांदगांव के बीच पदयात्रियों की सुविधा के लिए स्टॉल और लाइट की व्यवस्था की गई है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता से याता
.
बुधवार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। टेडेसरा में फंसे ट्रक ड्राइवर जाम में ही सो गए। सोमनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस क्लीयरिंग पार्टी से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला। मीडिया की गाड़ियां रात 3 बजे से टेडेसरा में फंसी रहीं। किसी तरह सुबह 7 बजे उन्हें राजनांदगांव लाया जा सका।

बता दें कि इसी लापरवाही के चलते नवरात्रि के दूसरे दिन भिलाई की पदयात्री महिमा साहू की मनकी के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दो नाबालिगों ने विपरीत दिशा से थार गाड़ी लाकर उन्हें टक्कर मार दी थी। इस मामले की जांच सोमनी पुलिस कर रही है।
वन-वे होने के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है। गाड़ियां 4-5 घंटे तक जाम में फंसी रह रही हैं। पुलिस को रात्रि में हाईवे पर गश्त बढ़ाकर यातायात व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है।

<
