बलरामपुर पुलिस ने दहेजवार जंगल में जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 मोटरसाइकिलें और नकदी बरामद की है।.गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6,525 रुपए नकद और 12 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 3.64 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस को 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दहेजवार जंगल में कुछ लोग सोलर लाइट की रोशनी में ताश के 52 पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक राधे श्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम…
Author: admin
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) रायपुर ने पुरुष कबड्डी का खिताब जीत लिया है। बीआईटी दुर्ग परिसर में हुए इस मुकाबले में जीईसी.प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीईसी रायपुर ने सीएसआईपी दुर्ग को 27 अंकों के बड़े अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सीईसी बिलासपुर ने बीआईटी दुर्ग को 4 अंकों से मात दी। फाइनल मुकाबले में जीईसी रायपुर ने सीईसी बिलासपुर को 9 अंकों से हराकर चैंपियनशिप जीती।पुरुष वर्ग के विजेता जीईसी रायपुर और उपविजेता सीईसी बिलासपुर की टीमों को विश्वविद्यालय खेल अधिकारी किशोर कुमार…
दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। फरीद नगर लाल मैदान के पास लगे माता के पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। इसी बीच नो एंट्री जोन में तेज रफ्तार से आया हाइवा ट्रक 12 साल के मासूम सूर्या धुर्वे को अपनी चपेट में.हादसे के बाद इस तरह सड़क पर टूटा पड़ा था कांच।इसी ट्रक से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने की तोड़फोड़।आरती के बीच हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सुपेला थाना क्षेत्र के डेरा बस्ती के पास रविवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच माता रानी की आरती हो…
मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पथरिया थाना क्षेत्र के परसदा मुक्तिधाम में ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए इन्हें पकड़ा गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 4300 रुपये नकद, ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकि.पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों, जैसे जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों की बिक्री पर ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में, 28 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसदा मुक्तिधाम में कुछ लोग जुआ खेल रहे…
छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर 1102 व्याख्याता (एल.बी./टी. संवर्ग) पदों के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यह काउंसलिंग 25 से 28 सितंबर 2025 तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर में आयोजित हुई। इस काउंसलिंग म.काउंसलिंग के पहले तीन दिन यानी 25 से 27 सितंबर तक संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल और गणित विषय के उम्मीदवारों की काउंसलिंग पूरी की गई। चौथे दिन, 28 सितंबर को उन अभ्यर्थियों को मौका दिया गया जो पहले उपस्थित नहीं हो पाए थे।काउंसलिंग से दौरान अलग-अलग जिलों से पहुंचे शिक्षक।पहले दिन संस्कृत के कुल 196 और गणित के 156…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले गिरोह के सप्लाई चेन पर फिर से कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चा.इससे पहले भी 15 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अब तक इस नशे के नेटवर्क से जुड़े कुल 19 लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ‘स्पेशल ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले गिरोह पर लगातार…
बुढ़ापे में सुनने की क्षमता खोना किसी भी व्यक्ति के लिए गहरी त्रासदी होती है। लेकिन जब यह समस्या दूर हो जाए तो चेहरे पर मुस्कान लौट आती है। यही नजारा रविवार को महावीर भवन, सदर बाजार में देखने को मिला, जब जैन संवेदना ट्रस्ट ने 13 बुजुर्गों को श्रवण यं.81 वर्षीय नगीना श्रीवास्तव को लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रही थीं। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलने पर उनके पति ने जैन संवेदना ट्रस्ट से संपर्क किया। संस्था ने उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। सालों बाद स्पष्ट सुनाई देने पर उनके चेहरे पर…
चॉइस हॉलीडेज को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस 2025’ में “बेस्ट टूर ऑपरेटर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।.विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर 27 सितंबर को मायरा कन्वेंशन एंड रिसॉर्ट में हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने चॉइस हॉलीडेज को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। रितेश मूंदड़ा के नेतृत्व में संचालित इस कंपनी को छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट सेवा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।विश्व पर्यटन दिवस 2025 की थीम ‘टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन’ है, जो पर्यटन क्षेत्र में जिम्मेदारी और सतत विकास की जरूरत को दर्शाती…
नवरात्रि महोत्सव के दौरान जहां सड़कों पर भारी भीड़भाड़ और वाहनों का दबाव रहा, वहीं दूसरी ओर दुर्ग यातायात पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता और समर्पण का परिचय देते हुए ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत कई मानवीय पहल कीं। इन कार्रवाईयों ने साबित किया कि पुलिस केवल का.शनिवार 27 सितंबर को दुर्ग के यशोदानंदन अस्पताल में भर्ती 15 दिन की बच्ची भारती सिंह गंभीर श्वसन समस्या से जूझ रही थी। चिकित्सकों ने तुरंत उसे रायपुर के बाल गोपाल अस्पताल रेफर किया। इस दौरान दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी यातायात दबाव था।हालात की गंभीरता समझते हुए यातायात पुलिस ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर तैयार…
राजनांदगांव में नई जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणाराजनांदगांव में बहुप्रतीक्षित जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने रविवार देर रात नई कार्यकारिणी जारी की। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की स.नवगठित कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्टी का मानना है कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को सशक्त करेगी और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।कार्यकारिणी में रोहित चंद्राकर, जागृति…