Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mata’s Aarti was going on in the pandal, accident happened outside | पंडाल में चल रही थी माता की आरती, बाहर हादसा: नो-एंट्री ज़ोन में घुसे हाइवा ने मासूम को घसीटते हुए कुचला, शरीर से अलग हुआ एक हाथ… लोगों ने तोड़फोड़ कर वाहन चालक को पीटा – durg-bhilai News
Breaking News

Mata’s Aarti was going on in the pandal, accident happened outside | पंडाल में चल रही थी माता की आरती, बाहर हादसा: नो-एंट्री ज़ोन में घुसे हाइवा ने मासूम को घसीटते हुए कुचला, शरीर से अलग हुआ एक हाथ… लोगों ने तोड़फोड़ कर वाहन चालक को पीटा – durg-bhilai News

By adminSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 28 at 103643 pm 1759084746
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। फरीद नगर लाल मैदान के पास लगे माता के पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। इसी बीच नो एंट्री जोन में तेज रफ्तार से आया हाइवा ट्रक 12 साल के मासूम सूर्या धुर्वे को अपनी चपेट में

.

हादसे के बाद इस तरह सड़क पर टूटा पड़ा था कांच।

हादसे के बाद इस तरह सड़क पर टूटा पड़ा था कांच।

इसी ट्रक से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने की तोड़फोड़।

इसी ट्रक से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने की तोड़फोड़।

आरती के बीच हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सुपेला थाना क्षेत्र के डेरा बस्ती के पास रविवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच माता रानी की आरती हो रही थी। इलाके के सैकड़ों लोग माता के दर्शन और आरती में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार हाइवा पंडाल के सामने से निकला और वहां मौजूद सूर्या धुर्वे (12) को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा चालक ने वाहन रोकने की कोशिश भी नहीं की। बच्चा ट्रक के नीचे घिसटता चला गया और कुछ दूरी पर उसका हाथ अलग होकर सड़क पर गिर पड़ा।

इसी पंडाल में चल रही थी आरती, बाहर हुआ बड़ा हादसा।

इसी पंडाल में चल रही थी आरती, बाहर हुआ बड़ा हादसा।

वाहन चालक की जमकर पिटाई हादसा देखते ही श्रद्धालुओं में गुस्सा फूट पड़ा। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हाइवा को रोक लिया। देखते ही देखते भीड़ ने वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। ट्रक का शीशा और बॉडी तोड़ दी गई। चालक को भी लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीटा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को भीड़ से बचाकर अस्पताल भेजा। घायल बच्चे को स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और तोड़फोड़ की।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और तोड़फोड़ की।

पुलिस ने बचाया वाहन चालक को भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गुस्साए लोग चालक पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। साथ ही हाइवा को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती मासूम, हालत गंभीर गंभीर रूप से घायल सूर्या को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्पर्श अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि हर साल यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन इस बार ऐसी लापरवाही ने उत्सव को खौफनाक बना दिया। लोगों का कहना है कि संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर पहले ही रोक लगनी चाहिए थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग को थाने में प्रताड़ित करने का आरोप:गलत मेडिकल रिपोर्ट पर कांग्रेस ने एसपी कार्यालय घेरा, एफआईआर की मांग

June 2, 2026

कोरबा DTO कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप:युवा कांग्रेस ने DTO को हटाने की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 2, 2026

सर्वमंगला में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को अंतिम चेतावनी:कोरबा में रानी गुफा जीर्णोद्धार, धूल समस्या पर 5 जून को सुशासन तिहार का विरोध

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072767
Views Today : 46
Views Last 7 days : 1685
Views Last 30 days : 5685
Total views : 96293
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.