छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) रायपुर ने पुरुष कबड्डी का खिताब जीत लिया है। बीआईटी दुर्ग परिसर में हुए इस मुकाबले में जीईसी
.
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीईसी रायपुर ने सीएसआईपी दुर्ग को 27 अंकों के बड़े अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सीईसी बिलासपुर ने बीआईटी दुर्ग को 4 अंकों से मात दी। फाइनल मुकाबले में जीईसी रायपुर ने सीईसी बिलासपुर को 9 अंकों से हराकर चैंपियनशिप जीती।
पुरुष वर्ग के विजेता जीईसी रायपुर और उपविजेता सीईसी बिलासपुर की टीमों को विश्वविद्यालय खेल अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज ने ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन
इस प्रतियोगिता के आधार पर कबड्डी पुरुष वर्ग से कुल 17 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें से 14 खिलाड़ी विश्वविद्यालय की टीम का सीधा प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि 3 खिलाड़ी स्टैंडबाय के तौर पर रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों को बीआईटी दुर्ग में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर में तैयार किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों में आर्यन प्रजापति (एसएसआईपीएमटी रायपुर), योगेंद्र सिंह ठाकुर (बीआईटी दुर्ग), आशीष कुमार, मुरलीधर साहू (शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग), अभिषेक कुमार यादव (बीआईटी दुर्ग), नागेश साहू (सीईसी बिलासपुर), लुकेश कुमार (जेके कॉलेज बिलासपुर), आदित्य वर्मा, तिलोक साहू (जीईसी रायपुर), शुभम कश्यप (सीईसी बिलासपुर), मनोज मेश्राम (मनसा पॉलिटेक्निक भिलाई), दिव्यांश साहू (आरसीपीएसआर रायपुर), मेहुल कुमार भास्कर, लुकेश्वर कुमार, पंकज चंद्रवंशी (जीईसी रायपुर), बिलेन्द्र कुमार (सीएसआईपी दुर्ग) और यशवंत यादव (शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग) शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का चार स्तरीय मूल्यांकन किया। अम्पायर, रेफरी, आयोजन सचिव और पर्यवेक्षकों ने लगातार प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर नज़र रखी। इसी मूल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर दिया गया।

महिला कबड्डी से बढ़ेगा रोमांच
प्रतियोगिता का तीसरा दिन महिलाओं के नाम होगा। 29 सितंबर को तकनीकी शिक्षा संस्थानों की बेटियां कबड्डी मैदान पर साहस और खेल भावना का परिचय देंगी। महिला वर्ग के मुकाबलों के साथ विश्वविद्यालय महिला टीम का चयन भी किया जाएगा।
बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय खेल अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज, बीआईटी दुर्ग प्राचार्य डॉ. एस.के. जयसवाल, खेल प्रभारी डॉ. श्रवण पांडेय, आयोजन सचिव कोंडल राव, विभिन्न महाविद्यालयों के वरिष्ठ खेल अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी के.पी. यादव, डॉ. एम.एस. शाहिद, अम्पायर जेबा खान, मोहित साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
<
