बुढ़ापे में सुनने की क्षमता खोना किसी भी व्यक्ति के लिए गहरी त्रासदी होती है। लेकिन जब यह समस्या दूर हो जाए तो चेहरे पर मुस्कान लौट आती है। यही नजारा रविवार को महावीर भवन, सदर बाजार में देखने को मिला, जब जैन संवेदना ट्रस्ट ने 13 बुजुर्गों को श्रवण यं
.
81 वर्षीय नगीना श्रीवास्तव को लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रही थीं। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलने पर उनके पति ने जैन संवेदना ट्रस्ट से संपर्क किया। संस्था ने उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। सालों बाद स्पष्ट सुनाई देने पर उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया।

हर शनिवार श्रवण यंत्र का होता है वितरण
जैन संवेदना ट्रस्ट के महेंद्र कोचर और विजय चोपड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा हर शनिवार को बच्चों और बुजुर्गों को सुनने की मशीन उपलब्ध कराई जाती है। इस सप्ताह 13 श्रवण यंत्र निःशुल्क वितरित किए गए। संस्था मानव सेवा और पशु-पक्षी सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय है।
निशुल्क मशीन के लिए करें संपर्क
विजय चोपड़ा ने बताया कि जिन बच्चों और बुजुर्गों को कम सुनाई देता है, वे ऑडियोमेट्री जांच करवाकर मोबाइल नंबर 9827156004, 9301739494 में संपर्क कर सकते हैं। संस्था के लोगों ने बताया कि निशुल्क श्रवण यंत्र, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, बैसाखी, बीपी मशीन, शुगर टेस्टिंग मशीन का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया जाता है।
<
