Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Commendable step by Durg Traffic Police | दुर्ग यातायात पुलिस का सराहनीय कदम: ग्रीन कॉरिडोर से शिशु की जान बचाई, भीड़ में बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाया, दुर्ग पुलिस बनी सहारा – durg-bhilai News
Breaking News

Commendable step by Durg Traffic Police | दुर्ग यातायात पुलिस का सराहनीय कदम: ग्रीन कॉरिडोर से शिशु की जान बचाई, भीड़ में बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाया, दुर्ग पुलिस बनी सहारा – durg-bhilai News

By adminSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
77d0218f 4648 4421 8851 8e603082e1a2 1759076663278
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवरात्रि महोत्सव के दौरान जहां सड़कों पर भारी भीड़भाड़ और वाहनों का दबाव रहा, वहीं दूसरी ओर दुर्ग यातायात पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता और समर्पण का परिचय देते हुए ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत कई मानवीय पहल कीं। इन कार्रवाईयों ने साबित किया कि पुलिस केवल का

.

शनिवार 27 सितंबर को दुर्ग के यशोदानंदन अस्पताल में भर्ती 15 दिन की बच्ची भारती सिंह गंभीर श्वसन समस्या से जूझ रही थी। चिकित्सकों ने तुरंत उसे रायपुर के बाल गोपाल अस्पताल रेफर किया। इस दौरान दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी यातायात दबाव था।

हालात की गंभीरता समझते हुए यातायात पुलिस ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया और एम्बुलेंस को पुलिस वाहन की पायलटिंग दी। मार्ग में जगह-जगह यातायात नियंत्रित किया गया, जिससे एम्बुलेंस सुरक्षित और समय पर रायपुर अस्पताल पहुंची। इस त्वरित कार्रवाई से बच्ची को समय रहते जीवनरक्षक उपचार मिल सका।

3e9261b9 2a91 448b 891f 2f23f38089d2 1759076663274

यही नहीं, भीड़ में खोए बच्चों को परिजनों से मिलाना भी पुलिस की सतर्कता का बड़ा उदाहरण रहा। 26 सितंबर को नेहरू नगर हाईवे पर पुलिस को 11 वर्षीय सतीश मारकंडेय अकेला मिला। वह अपनी मां के साथ दुर्गा पूजा की झांकी देखने आया था और भीड़ में उनसे बिछड़ गया था। पुलिस ने पूछताछ में मिले अधूरे मोबाइल नंबर को व्यवस्थित कर उसकी मां से संपर्क किया और सत्यापन के बाद बच्चे को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

इसी तरह 25 सितंबर को भिलाई के बीएसएनएल चौक पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस को 6 वर्षीय बालक प्रणव ध्रुव मिला। बच्चे से बातचीत कर उसके परिजनों का पता लगाया गया और सत्यापन के बाद उसे परिवार के हवाले किया गया।

इन सभी घटनाओं ने यह दर्शाया कि दुर्ग यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग और चेकिंग टीमें न केवल सतर्क हैं, बल्कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम भी हैं। आपातकालीन सेवा और मानवीय संवेदनशीलता का यह संगम ऑपरेशन सुरक्षा की सफलता को प्रमाणित करता है।

6ff2ee1b 3fff 41db 92c9 894fd4d3ade5 1759076663276

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील भी की है कि आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता दें और बच्चों के साथ आयोजनों में जाते समय उनके पास अभिभावक का संपर्क विवरण अवश्य रखें। साथ ही, किसी भी खोए बच्चे की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 18, 2026

राजनांदगांव में जनगणना प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:डिजिटल माध्यम से होगी गणना, 1 मई से पहला चरण शुरू

April 18, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब पर कार्रवाई:पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 239 लीटर महुआ शराब जब्त की

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067810
Views Today : 153
Views Last 7 days : 1058
Views Last 30 days : 4094
Total views : 88745
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.