Author: admin

भिलाई के सुपेला इलाके के दो युवकों ने लालच में आकर अपना बैंक अकाउंट किराए पर दे दिया। नतीजा यह हुआ कि इन खातों में 4 लाख 29 हजार 481 रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पकड़ा गया। अब दोनों पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की तलाशी शुरू हो गई है.पहला केस : 3.85 लाख पहुंचे बब्बु अली के खाते में गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें सबसे पहले नाम आया कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, सड़क-13, सुपेला निवासी बब्बु अली (39 वर्ष) का। उसने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में…

Read More

दुर्ग जिले के अहिवारा में 30 सितंबर की रात 2 बेटों ने अपने मां के लिव-इन पार्टनर को मार डाला। बिना शादी किए ही दोनों साथ रहते थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसके बाद उन्होंने फावड़े से हमला.मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि अहिवारा की रहने वाली मीरावती के 2 बेटे है, कुछ समय पहले वह अपने पति से अलग हो गई थी। जिसके बाद उसे बलविंदर से प्यार हो गया। 11 साल से…

Read More

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला है। इस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया और परिवार वालों के सामने ही इसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामला जिले के उसूर थाना क.जानकारी के मुताबिक, वारदात पुजारी कांकेर गांव में हुई है। इस गांव का रहने वाला युवक मड़कम भीमा 1 अक्टूबर की रात अपने परिवार के साथ घर में ही था। इसी बीच रात में करीब 4 से 5 की संख्या में साधारण वेशभूषा में नक्सली इसके घर पहुंच…

Read More

ग्रामीण के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की खेत में खून से लथपथ लाश मिली है। चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका हत्या जताई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, सुकमन निषाद (50) कुंजेमुरा का रहने वाला था। बुधवार सुबह वह घर से मवेशी चराने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी…

Read More

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की नई कार्यकारिणी का ऐलान पिछले माह किया गया था। इसी दौरान पार्टी के सात मोर्चों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे।.बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव मीडिया से चर्चा करते हुए।नियम अनुसार मोर्चा अध्यक्षों को इस माह के अंत तक अपनी कार्यकारिणी बनानी थी, लेकिन नवरात्रि और सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते इसमें लेटलतीफी हो रही थी। अब नवरात्रि खत्म हो गई है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक लिस्ट आ सकती है।सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा की नई टीम के ऐलान के बाद 31 अगस्त को राष्ट्रीय नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें…

Read More

पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।रायपुर में शराब के नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने युवक को जांच के बहाने रुकवाया। फिर उसके जेब में रखे 2 हजार रुपए छीन लिए। युवक ने जब पैसे वापस मांगा तो पुलिसकर्मी ने देने से मना कर दिया। इस पूरी.बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह शराब भट्टी के पास का है। वीडियो में तीन-चार लड़कों ने पुलिस कांस्टेबल को घेर कर रखा है। उनका आरोप है…

Read More

जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में सरकारी जमीन की रक्षा के लिए रावण की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस स्थान को ‘रावण भांठा’ के नाम से जाना जाता है, जहां रावण को भूमि का संरक्षक माना जाता है।.लगभग 35 साल पहले, तत्कालीन ग्राम पंचायत ने इस पहल की शुरुआत की थी। इसमें हिंदू, मुस्लिम और सिख समाज के सरपंच और पंचों की अहम भूमिका थी। 15 फीट ऊंची यह सीमेंट और कंक्रीट की प्रतिमा आज भी सुरक्षित है।हर साल दशहरे से पहले इस प्रतिमा का रंग-रोगन किया जाता है। दशहरे पर रावण का पुतला दहन किया जाता है, लेकिन…

Read More

विजयादशमी के अवसर पर दुर्ग पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। 2 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ।.पूजन के बाद पुलिस-अधिकारियों और जवानों ने हवाई फायरिंग की। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इस दिन शस्त्रों की टेस्टिंग भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्र पूजन करने से युद्ध में अजेय होने का वरदान मिलता है।भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलशस्त्र पूजा कार्यक्रम में…

Read More

युवक खेत से घर लौट रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग मामलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।.पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के मुनुंद की है। जहां रहने वाला खातिर राम राठिया 26 साल बुधवार की दोपहर को खेत में काम करने के लिए गया था। तभी शाम के समय अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ तेज गरज…

Read More

कोरबा में शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया है। अश्विन शुक्ल नवमी को हसदेव नदी में जवारा कलशों का विसर्जन किया गया, जिसके साथ ही मां सर्वमंगला देवी मंदिर में नौ दिवसीय उत्सव संपन्न हुआ। इससे पहले, अष्टमी तिथि पर ज्योति कलशों का हवन-पूजन कर नवरात्रि को.राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने अपनी मां और धर्मपत्नी के साथ कलश को सिर पर रखकर विसर्जित करने वाली नारी शक्ति की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्हें सम्मानपूर्वक हसदेव घाट की ओर रवाना किया गया। पाण्डेय परिवार ने इस दौरान बैगाओं को शांत कराया।ढोल-मंजीरा और जसगीत के साथ जवारा विसर्जनजवारा कलशों को चुनरी…

Read More