ग्रामीण के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की खेत में खून से लथपथ लाश मिली है। चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका हत्या जताई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, सुकमन निषाद (50) कुंजेमुरा का रहने वाला था। बुधवार सुबह वह घर से मवेशी चराने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह उसकी लाश डामर प्लांट के पीछे खेत में मिली।

खेत में ग्रामीण की लाश मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई
डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
ग्रामीणों फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिस मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
<
