छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला है। इस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया और परिवार वालों के सामने ही इसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामला जिले के उसूर थाना क
.
जानकारी के मुताबिक, वारदात पुजारी कांकेर गांव में हुई है। इस गांव का रहने वाला युवक मड़कम भीमा 1 अक्टूबर की रात अपने परिवार के साथ घर में ही था। इसी बीच रात में करीब 4 से 5 की संख्या में साधारण वेशभूषा में नक्सली इसके घर पहुंच गए। जिसके बाद परिवार वालों के सामने ही इसे घर से बाहर निकाला।
कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला
जिसके बाद पहले इसकी बेदम पिटाई की। फिर कुहाड़ी से वारकर इसे काट डाला। इसपर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। वारदात के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। वहीं आज 2 अक्टूबर की सुबह गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
बीजापुर जिले के ASP चंद्रकांत गवर्णा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार के सदस्य समेत गांव के ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।
<
