Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ravana protects government land in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में रावण करता है सरकारी जमीन की हिफाजत: इसी के नाम पर पड़ा ‘रावण भांठा’ मैदान का नाम; हर साल होता है रंग-रोगन – janjgir champa News
Breaking News

Ravana protects government land in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में रावण करता है सरकारी जमीन की हिफाजत: इसी के नाम पर पड़ा ‘रावण भांठा’ मैदान का नाम; हर साल होता है रंग-रोगन – janjgir champa News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
43a09a0d eb31 477c 85e8 911b625334c6 1759385907643
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में सरकारी जमीन की रक्षा के लिए रावण की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस स्थान को ‘रावण भांठा’ के नाम से जाना जाता है, जहां रावण को भूमि का संरक्षक माना जाता है।

.

लगभग 35 साल पहले, तत्कालीन ग्राम पंचायत ने इस पहल की शुरुआत की थी। इसमें हिंदू, मुस्लिम और सिख समाज के सरपंच और पंचों की अहम भूमिका थी। 15 फीट ऊंची यह सीमेंट और कंक्रीट की प्रतिमा आज भी सुरक्षित है।

हर साल दशहरे से पहले इस प्रतिमा का रंग-रोगन किया जाता है। दशहरे पर रावण का पुतला दहन किया जाता है, लेकिन यह स्थायी सीमेंट की प्रतिमा वहीं खड़ी रहती है।

रावण की स्थायी प्रतिमा।

रावण की स्थायी प्रतिमा।

चंडी दाई की प्राचीन मंदिर भी है

यह गांव छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक गढ़ों में से एक पामगढ़ चंडीपारा का हिस्सा है। यहां चंडी दाई की प्राचीन मंदिर भी है, जिसके नाम पर गांव का नामकरण हुआ है। नवरात्रि में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और बड़ी संख्या में ज्योति कलश स्थापित किए जाते हैं।

जांजगीर-चांपा जिले में स्थापित चंडी दाई का मंदिर।

जांजगीर-चांपा जिले में स्थापित चंडी दाई का मंदिर।

योद्धा दौड़कर गुंबद पर चढ़ते है

चंडीपारा में दशहरे का भी विशेष आयोजन होता है, जहां एक स्थायी ‘गढ़’ बनाया गया है। परंपरा के अनुसार, आसपास के योद्धा दौड़कर इस गुंबद पर चढ़ते हैं, जिसके बाद रावण दहन किया जाता है। ‘रावण भांठा’ मैदान में पहले कई बड़े मेले लगते थे, लेकिन अब खेल के मैदान और इस जमीन पर अतिक्रमण बढ़ने लगा है।

चिर स्थायी रावण के नाम पर है मैदान

वैसे तो देश भर मे असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूम धाम के साथ मनाया जाता तो है, लेकिन चंडीपार मे अधर्मी कहलाने वाले रावण को स्थायी रूप से मैदान मे खड़ा कर चिर स्थायी रावण के नाम से मैदान को कर दिया गया है, यही वजह है कि चंडीपारा के इस मैदान को कुछ हद तक सुरक्षित रखा गया है और इसी मैदान भी अभी भी रावण के सामने रावण का दहन किया जाता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिजल्ट में दिखा बेटियों का दम, 10वीं में संध्या-परीरानी और 12वीं में जिज्ञासु बनी टॉपर

April 30, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में तीन टॉपर, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने बढ़ाया मान

April 30, 2026

टॉप-10 में बेटियों का दबदबा, 85 में से 59 छात्राओं ने बनाई मेरिट में जगह

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069189
Views Today :
Views Last 7 days : 854
Views Last 30 days : 3959
Total views : 90188
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.