युवक खेत से घर लौट रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग मामलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
.
पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के मुनुंद की है। जहां रहने वाला खातिर राम राठिया 26 साल बुधवार की दोपहर को खेत में काम करने के लिए गया था। तभी शाम के समय अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ तेज गरज शुरू हो गई।
ऐसे में खातिर राम राठिया वापस अपने घर लौट रहा था कि आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।
देर शाम जब अन्य ग्रामीणों ने उसे देखा तो अस्पताल ले गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घरघोड़ा के तालाब में मछली मारते समय गाज की चपेट में आने से युवक की जान चली गई
गाज गिरने से 1 की मौत दूसरा झुलसा वहीं दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाला संजय भारद्वाज 30 साल और अनिप उरांव 24 साल दोनों बुधवार को मछली मारने के लिए तालाब गए थे। शाम लगभग 5-6 बजे अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई।
जिससे उसकी चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद संजय भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अनिप उरांव का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
<
