बलरामपुर जिला मुख्यालय में 10 वर्षीय बच्चे को मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे को जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे के पैरों.जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी जितेंद्र एक्का के पुत्र अनमोल एक्का के घुटने में घाव हो गया था। जितेंद्र एक्का बेटे अनमोल को लेकर बुधवार शाम बलरामपुर में संचालित शंभू मेडिकल स्टोर लेकर गया था। कथित रूप से मेडिकल स्टोर के संचालक ने अनमोल के पैरों में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के कोरबा से गोलीकांड की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने एक बंद घर और दुकान पर दो राउंड गोली चलाई है। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद हुआ है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव का है।.मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था, जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उस समय उनके पिता और बहन दरवाजे के पास खड़े थे। फायरिंग के बाद वे तुरंत घर के अंदर चले गए। एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर लगी।कोर्ट में चल रहा मामलावसीम के अनुसार,…
रामानुजगंज में कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्र का उत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ रही है। मंदिर का इतिहास 1935 का है। सरगुजा स्टेट के महाराज रामानुज शरण सिंह देव ने इस मंदिर क.यह क्षेत्र का एकमात्र देवी मंदिर था। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है। मंदिर में पूजा की परंपरा तीन पीढ़ियों से चल रही है। स्वर्गीय केदारनाथ पांडे ने चार दशकों तक पूजा की। उनके बाद उनके पुत्र नंदलाल पांडे और…
हाई कोर्ट ने विकलांगों के कल्याण के नाम पर चलाए जा रहे स्टेट रिसोर्स सेंटर (एसआरसी) और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (पीआरआरसी) में हुए करीब 1000 करोड़ के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस संजय कुमार जायस.हाई कोर्ट ने सीबीआई को पहले से दर्ज एफआईआर पर आगे बढ़ने, दस्तावेज जब्त करने और जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिया। बता दें कि हाई कोर्ट ने वर्ष 2020 में मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में 31 वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। इसमें कई…
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नवरात्र के तीसरे दिन मां बम्लेश्वरी धाम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मां बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया.यह परिक्रमा पथ साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है। इसका विचार डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री काल में आया था। वन विभाग को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई थी। दस साल के निर्माण काल के बाद 2025 में यह पथ पूरा हुआ है। इस पथ पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थों और वन्य प्राणियों की झलक देखने को मिलती…
बारिश के बीच मासूम शर्मा ने किया गरबा-डांडिया शो।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवरात्रि पर गरबा-डांडिया की खुमारी छाई हुई है। बुधवार को मशहूर गायक मासूम शर्मा ने पंखिड़ा डांडिया शो में बरसते पानी में प्रस्तुति दी। इस दौरान उनके गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। गुरुवार को एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का साइंस.शहर में कहीं माता का जगराता, कहीं जसगीत तो कहीं गरबा-डांडिया का आयोजन हो रहा है। देर रात तक श्रद्धालु गरबा का आनंद ले रहे हैं। समाज और समितियों की तरफ से गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जा रहा…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक 6 साल बच्ची को उसकी मां से मिलवाया गया। बच्ची रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज गेस्ट हाउस के पास बारिश में भीगती हुई मिली थी। जो कि नागपुर की रहने वाली है।.जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र मेश्राम नाम के व्यक्ति ने मामले की सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। मोहन नगर थाने के आरक्षक राजेश्वर साहू तुरंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम अरु उर्फ आरोही बताया। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में होटल, ढाबा और मंदिर में बच्ची के परिजनों की तलाश की।साथ ही रेलवे सुरक्षा…
जगदलपुर में बुधवार की रात रथ परिक्रमा को लेकर प्रशासन और पटेल समाज के बीच जमकर विवाद हुआ। समाज का कहना है कि राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव और उनकी पत्नी को मां दंतेश्वरी के छत्र के साथ रथ पर बिठाया जाए। करीब 60 साल पुरानी परंपरा फिर से शुरू की जा.यही वजह रही की नवरात्र के तीसरे दिन से शुरू होने वाले फूल रथ की परिक्रमा में देरी हुई। देर रात तक इसपर विवाद चलता रहा। समाज ने रथ खींचने से मना कर दिया था। हालांकि, राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव की समझाइश के बाद रात 11…
खनिज और बिजली के बाद अब छत्तीसगढ़ मेडिकल-वेलनेस टूरिज्म का नया हब बनेगा। ‘छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट’ कार्यक्रम में बुधवार को 3119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 2466 करोड़ रुपए के प्रस्ताव 11 बड़े अस्पताल समूहों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए.इन परियोजनाओं से प्रदेश में 7000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। ओमाया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ कदमताल करके छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल स्टील और पावर जैसे कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वेलनेस,…
भिलाई के सेमिनार में किया गया माइंडवॉश, बड़ी रकम अटकी तो ठगी का पता लगा.शेयर मार्केट में निवेश पर तगड़े मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से साइबर अपराधियों ने 5 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। टिकरापारा पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी अनवर मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी कंपनी का वीडियो देखा। उसमें दिए नंबर पर कंपनी के मालिक अरुद्ध दलवी से संपर्क हुआ।फरवरी में भिलाई के होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में सेमिनार में उससे मुलाकात हुई। दलवी का दावा था कि वह आईसीआईसीआई बैंक कर्नाटक में फंड मैनेजर…