छत्तीसगढ़ के कोरबा से गोलीकांड की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने एक बंद घर और दुकान पर दो राउंड गोली चलाई है। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद हुआ है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव का है।
.
मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था, जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उस समय उनके पिता और बहन दरवाजे के पास खड़े थे। फायरिंग के बाद वे तुरंत घर के अंदर चले गए। एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर लगी।

कोर्ट में चल रहा मामला
वसीम के अनुसार, उनके छोटे भाई का कोर्ट में एक मामला चल रहा है। इसी विवाद से जुड़े लोगों की ओर से यह घटना की गई हो सकती है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

<
