बलौदाबाजार जिले में जंगल में जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15,280 रुपए कैश, ताश के 10 पैकेट, कार और बाइक जब्त किया है। हालांकि, बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहांसी गांव के सागौन जंगल जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक हेमंत पटेल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख 5 लोग मौके से फरार हो गए। जबकि 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों में ओम…
Author: admin
राजधानी में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश बुधवार देर रात तक जारी रही। शाम तक 45.4 मिमी पानी गिर गया। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर एक-एक फीट तक पानी भर गया। बारिश से पहले नगर निगम ने जलभराव रोकने के लिए नाले-नालियों की सफाई की थी। नालों पर ब.कई प्रमुख सड़कों पर दिन में ट्रैफिक बाधित रही। आमापारा से अग्रसेन चौक जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। पानी ज्यादातर नालियों से ऊपर बहने लगा। सड़क के दूसरी तरफ रास्ता नहीं होने के कारण पानी वहीं पर जाम हो गया। इसी तरह तेलघानी नाका से…
दंतेवाड़ा जिले में पहली बार 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें 64 लाख के 30 इनामी शामिल हैं। पूना मारगेम और लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों में 21 महिला, जबकि 50 पुरूष हैं। सरेंडर करने वालों में 8 लाख के इनामी नक्सली बामन मड़काम प.इसमें 2011 में दमपाया, 2012 में मेटलाचेरू, 2014 में दुगईगुड़ा, 2021 में अंबेली, 2022 में वेलगाड़रम और 2024 में गुंडम में हुई मुठभेड़ शामिल है। 5 लाख की इनामी शमिला उर्फ सोमली कवासी दूसरा बड़ा नाम है। वह 2023 में भैरमगढ़ के ओरछापारा में मोबाइल टॉवर में आगजनी, 2024 में बोड़गा में हुई…
600 साल पुराने बस्तर दशहरा में बुधवार से फूल रथ परिक्रमा शुरू होनी थी। शाम करीब 6 बजे भ्रमण पर निकलने वाले इस रथ का पहिया देर रात साढ़े 10 बजे तक अपनी जगह से एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया। बस्तर दशहरा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। पूर्व बस्तर राजपरिव.हालांकि, देर रात भंजदेव की समझाइश पर ही लोगों ने बिना उनके सवार हुए रथ को आगे बढ़ने दिया। रथ खींचने वालों ने पूर्व बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव को रथ पर नहीं बिठाने पर आने वाले दिनों में रथ नहीं खींचने का अल्टीमेटम दे दिया…
कई तरह के विवादों के बाद आखिरकार सिंचाई कॉलोनी शांति नगर और बीटीआई ग्राउंड में बनने वाले नए कमर्शियल और आवासीय कॉम्प्लेक्स का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। दोनों प्रोजेक्ट की नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड होगी।.इस डीपीआर को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना पर आगे का काम शुरू होगा। करीब छह साल बाद सौ साल पुरानी सिंचाई कॉलोनी शांति नगर के लिए नया डीपीआर तैयार किया गया है।डीपीआर में बताया गया है कि अब यहां 17 मंजिला नया कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसमें दुकानों के साथ ही…
बलरामपुर जिला मुख्यालय में 10 वर्षीय बच्चे को मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे को जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे के पैरों.जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी जितेंद्र एक्का के पुत्र अनमोल एक्का के घुटने में घाव हो गया था। जितेंद्र एक्का बेटे अनमोल को लेकर बुधवार शाम बलरामपुर में संचालित शंभू मेडिकल स्टोर लेकर गया था। कथित रूप से मेडिकल स्टोर के संचालक ने अनमोल के पैरों में इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने…
छत्तीसगढ़ के कोरबा से गोलीकांड की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने एक बंद घर और दुकान पर दो राउंड गोली चलाई है। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद हुआ है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव का है।.मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था, जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उस समय उनके पिता और बहन दरवाजे के पास खड़े थे। फायरिंग के बाद वे तुरंत घर के अंदर चले गए। एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर लगी।कोर्ट में चल रहा मामलावसीम के अनुसार,…
रामानुजगंज में कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्र का उत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ रही है। मंदिर का इतिहास 1935 का है। सरगुजा स्टेट के महाराज रामानुज शरण सिंह देव ने इस मंदिर क.यह क्षेत्र का एकमात्र देवी मंदिर था। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है। मंदिर में पूजा की परंपरा तीन पीढ़ियों से चल रही है। स्वर्गीय केदारनाथ पांडे ने चार दशकों तक पूजा की। उनके बाद उनके पुत्र नंदलाल पांडे और…
हाई कोर्ट ने विकलांगों के कल्याण के नाम पर चलाए जा रहे स्टेट रिसोर्स सेंटर (एसआरसी) और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (पीआरआरसी) में हुए करीब 1000 करोड़ के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस संजय कुमार जायस.हाई कोर्ट ने सीबीआई को पहले से दर्ज एफआईआर पर आगे बढ़ने, दस्तावेज जब्त करने और जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिया। बता दें कि हाई कोर्ट ने वर्ष 2020 में मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में 31 वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। इसमें कई…
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नवरात्र के तीसरे दिन मां बम्लेश्वरी धाम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मां बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया.यह परिक्रमा पथ साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है। इसका विचार डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री काल में आया था। वन विभाग को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई थी। दस साल के निर्माण काल के बाद 2025 में यह पथ पूरा हुआ है। इस पथ पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थों और वन्य प्राणियों की झलक देखने को मिलती…