Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Housing Board sent it to the government for approval | हाउसिंग बोर्ड ने मंजूरी के लिए भेजा सरकार के पास: शांति नगर में बनेगा 17 मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पहली बार डीपीआर तैयार, 1200 करोड़ ​रुपए होंगे खर्च – Raipur News
Breaking News

Housing Board sent it to the government for approval | हाउसिंग बोर्ड ने मंजूरी के लिए भेजा सरकार के पास: शांति नगर में बनेगा 17 मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पहली बार डीपीआर तैयार, 1200 करोड़ ​रुपए होंगे खर्च – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orig11692998572 1758746329
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig orig11692998572 1758746329

कई तरह के विवादों के बाद आखिरकार सिंचाई कॉलोनी शांति नगर और बीटीआई ग्राउंड में बनने वाले नए कमर्शियल और आवासीय कॉम्प्लेक्स का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। दोनों प्रोजेक्ट की नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड होगी।

.

इस डीपीआर को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना पर आगे का काम शुरू होगा। करीब छह साल बाद सौ साल पुरानी सिंचाई कॉलोनी शांति नगर के लिए नया डीपीआर तैयार किया गया है।

डीपीआर में बताया गया है कि अब यहां 17 मंजिला नया कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसमें दुकानों के साथ ही अफोर्डेबल फ्लैट भी होंगे। जो लोग आसानी से अपने बजट में खरीद सकते हैं। इस योजना को पहले ही छत्तीसगढ़ कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। अ

फसरों के अनुसार योजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इस पर करीब 1200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार पूरी कॉलोनी 33 एकड़ में फैली है। पहले चरण में 3.42 एकड़ में 17 मंजिला हाईटेक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें ग्राउंड से तीसरे फ्लोर तक दुकानें होंगी। इसके बाद चौथे से 17 फ्लोर तक सर्व सुविधायुक्त 2 बीएचके से फोर बीएचके तक के फ्लैट बनाए जाएंगे।

फ्लैट और दुकानों को बेचने का काम शासन करेगा। दूसरे चरण के काम में अभी कॉलोनी में जिन मकानों की शिफ्टिंग बाकी है, उसे तोड़कर वहां के लोगों को बोरियाखुर्द में शिफ्ट किया जाएगा।

बीटीआई मैदान में भी कॉम्प्लेक्स छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि बीटीआई मैदान में स्थित पुराने भवनों को तोड़कर नया प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। सिंचाई कॉलोनी शांति नगर की तरह ही बीटीआई ग्राउंड में भी नया कमर्शियल-आवासीय प्रोजेक्ट लाया जा रहा है।

इसके लिए भी डीपीआर तैयार कर लिया गया है। यहां भी ऐसे फ्लैट और दुकान बनाएंगे जो आम लोगों की पहुंच में हो। डीपीआर तैयार होने के बाद यह तय हो गया है कि बीटीआई की जमीन पर भी भव्य नया कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

June 2, 2026

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ संपन्न

June 2, 2026

Chhattisgarh Sharab Ghotala: ED Attaches Rs 1200 Cr Property

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072734
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1649
Views Last 30 days : 5649
Total views : 96257
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.