![]()
राजधानी में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश बुधवार देर रात तक जारी रही। शाम तक 45.4 मिमी पानी गिर गया। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर एक-एक फीट तक पानी भर गया। बारिश से पहले नगर निगम ने जलभराव रोकने के लिए नाले-नालियों की सफाई की थी। नालों पर ब
.
कई प्रमुख सड़कों पर दिन में ट्रैफिक बाधित रही। आमापारा से अग्रसेन चौक जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। पानी ज्यादातर नालियों से ऊपर बहने लगा। सड़क के दूसरी तरफ रास्ता नहीं होने के कारण पानी वहीं पर जाम हो गया। इसी तरह तेलघानी नाका से स्टेशन रोड में भी सड़क पर करीब एक फीट पानी जमा हो गया। पानी जमा होने के कारण बाइक सवारों को काफी दिक्कतें आईं। गुढ़ियारी अंडरब्रिज में भी दिनभर पानी भरा रहा। अन्य इलाकों में भी जलभराव देखा गया।
बारिश से पहले की गई सफाई ^ वाटर लॉकिंग की समस्या दूर करने के लिए अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के तहत एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद फंड मिलने पर जलभराव को दूर करने के लिए काम किए जाएंगे। विश्वदीप, कमिश्नर नगर निगम रायपुर
<
