Author: admin

धमतरी जिले में दुर्गा पंडाल के एक पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में हुई। जहां शुक्रवार (26 सितंबर) दोपहर युवक पंडाल से पास के एक मकान में गया था और वापस नहीं लौटा।.जब वह काफी देर तक पंडाल नहीं लौटा, तो समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, उन्हें विनोद ध्रुव (30) नामक पंडा एक मकान के पटिया में फगवा रंग के गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।धमतरी के रहने वाले विनोद ध्रुव…

Read More

सड़क हादसे में कोरबा के ट्रांसपोर्टर और उनकी मां की मौतकोरबा जिले के बड़े ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुई। हादसे में उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए।.अमन बाजवा (34) अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो एन कार से पंजाब जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। अमन बाजवा दीपका थाना क्षेत्र के झाबर में निवास करते थे।चित्रकूट में बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में…

Read More

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा की गुणवत्ता समझाना था।.इस मेले में जिले के तीनों विकासखंडों से कुल 34 स्टॉल लगाए गए, जिन्हें शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने स्वयं तैयार किया था। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने मेले का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली।साक्षरता और संख्या ज्ञान बढ़ाना मकसदजिला शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद मिरे ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) को मजबूत करना है।यह मेला छात्र-छात्राओं…

Read More

पेंड्रा के मल्टीपर्पस स्कूल की लाइब्रेरी में शुक्रवार (26 सितंबक) को इंडियन रैट स्नेक (चूहे वाला सांप) मिलने से हड़कंप मच गया। किताबों के पीछे छिपा सांप दिखाई देने पर बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई।.स्कूल प्रशासन ने तुरंत सर्प मित्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू किया गया।चूहे और छोटे जीव होते है भोजनइस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चों और स्टाफ ने राहत की…

Read More

रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय और महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में ‘रिसर्च टू रियलिटी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एक्सपो 2025’ का भव्य आयोजन किया गया।.वाणिज्य शोध केंद्र, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) तथा संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का मकसद वाणिज्य एवं प्रबंधन क्षेत्र में शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों, नवाचारों और स्टार्टअप विचारों को एक साझा मंच प्रदान करना था।ताकि उनके अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर लाया जा सके और समाजोपयोगी समाधान विकसित किए जा सकें। यहां शोधार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल भी प्रेजेंट किए।प्रोफेसर्स ने रखे अपने विचारमुख्य अतिथि प्रो.…

Read More

स्कूल के क्लासरुम में भी पानी भर आया था।कोंडागांव जिले में लगातार बारिश से कई जगहों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शुक्रवार (26 सितंबर) को बाजार पारा में स्थित प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गंदे नाले का पानी घुस गया। स्कूल परिसर और कक्षाओं में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित.बताया जा रहा है स्कूल के क्लासरूम में भरे गंदा पानी के बीच बच्चों ने पढ़ाई की। जिससे उनमें संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। परिजनों ने नगर पालिका की जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है।बारिश के कारण स्कूल परिसर के बाहर…

Read More

2 दोस्त डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे थे।राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। 27 सितंबर सुबह 10 बजे की घटना है। मुंदगांव में एक पिकअप मालवाहक और बाइक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।.मृतक युवक अपने दोस्त के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है दोनों गाड़ी स्पीड में थी। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। दोनों मृतक भिलाई के रहने वाले थे।बाइक सवार…

Read More

देशभर में कांग्रेस इन दिनों भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा देकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।.उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से इस आरोप के सबूत मांगे थे, लेकिन पार्टी कोई भी ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सकी। जनता ने कांग्रेस के इस दावे को एक लाइन में खारिज कर दिया है।मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों पर नियुक्ति के पैटर्न पर तंज कसा और कहां कि कांग्रेस के नेता बोलते है…

Read More

सूरजपुर नगर पालिका के फिल्टर प्लांट में शुक्रवार को वेल्डिंग के दौरान एक मशीन अचानक फट पड़ी। इस घटना में बिश्रामपुर निवासी एक वेल्डर बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, उसके शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आ गया।.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तेज धमाके के साथ हुई, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल वेल्डर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए मिशन हॉस्पिटल, अंबिकापुर रेफर कर दिया।हादसे के कारणों का अब तक सार्वजनिक…

Read More

कोरबा में जलजनित आपदा और क्लोरीन गैस रिसाव से निपटने के लिए दो अलग-अलग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ये अभ्यास कटघोरा स्थित राधासागर तालाब और कोहड़िया के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किए गए, जिनका उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय जान बचाने के तरीके सिखाना.राधासागर तालाब में आयोजित मॉक ड्रिल में भारी वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने और लोगों के पानी में फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। बचाव दलों ने लाइफ जैकेट, रस्सियों और नाव की मदद से तालाब में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।प्रशिक्षित गोताखोरों ने बचाई कई ज़िंदगियांप्रशिक्षित गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने फंसे…

Read More