Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Research to Reality Commerce & Management Expo 2025 | रिसर्च टू रियलिटी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एक्सपो 2025: रायपुर में अग्रसेन कॉलेज-महंत कॉलेज ने किया आयोजन; स्टार्टअप विचारों को मिला मंच – Raipur News
Breaking News

Research to Reality Commerce & Management Expo 2025 | रिसर्च टू रियलिटी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एक्सपो 2025: रायपुर में अग्रसेन कॉलेज-महंत कॉलेज ने किया आयोजन; स्टार्टअप विचारों को मिला मंच – Raipur News

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 27 at 145351 1758966293
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय और महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में ‘रिसर्च टू रियलिटी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एक्सपो 2025’ का भव्य आयोजन किया गया।

.

वाणिज्य शोध केंद्र, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) तथा संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का मकसद वाणिज्य एवं प्रबंधन क्षेत्र में शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों, नवाचारों और स्टार्टअप विचारों को एक साझा मंच प्रदान करना था।

ताकि उनके अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर लाया जा सके और समाजोपयोगी समाधान विकसित किए जा सकें। यहां शोधार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल भी प्रेजेंट किए।

whatsapp image 2025 09 27 at 145349 1 1758966580

प्रोफेसर्स ने रखे अपने विचार

मुख्य अतिथि प्रो. गोयल ने छात्रों को समाजोपयोगी शोध की प्रेरणा देते हुए कहा कि शोध तभी सार्थक होता है जब वह जनहित में हो और वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करे।

डॉ. विजय अग्रवाल ने इस आयोजन को नवाचार की दिशा में एक अभिनव पहल बताते हुए कहा कि रिसर्च को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना शोध को व्यावसायिक रूप में बदलने का सशक्त माध्यम है।

डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि शोध तभी सार्थक होता है जब वह समाज के लिए उपयोगी हो। इस एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध से उद्योग तक की यात्रा में मार्गदर्शन देना है।

वहीं डॉ. युलेंद्र राजपूत ने इसे नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावशाली मंच बताया।

whatsapp image 2025 09 27 at 145349 1758966586

एक्सपो में शोधार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए

एक्सपो में अलग-अलग महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने स्वरोजगार, डिजिटल भुगतान, कौशल विकास, सहकारी समितियां, दुग्ध उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, वनोपज प्रसंस्करण, ग्रीन बैंकिंग, महिला उद्यमिता, पारंपरिक बनाम आधुनिक खुदरा व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,

निवेश व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक, रेहड़ी व्यवसाय की भूमिका, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, मिलेट्स उत्पादन, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना, गृह निर्माण गुणवत्ता, MSME की भूमिका, डिजिटल भुगतान में जोखिम, प्लाईवुड उद्योग एवं ऑनलाइन शॉपिंग व्यवहार की तुलना जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

whatsapp image 2025 09 27 at 145352 1758966619

शोधार्थियों को मिला अलग-अलग स्थान

इस कार्यक्रम में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के शोधार्थी आशु ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर अग्रसेन महाविद्यालय के शोधार्थी अभिषेक अग्रवाल रहे।

जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय की शोधार्थी इन्द्राणी शर्मा एवं विवेकानंद महाविद्यालय की शोधार्थी श्रिया पाण्डेय को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार अग्रवाल,

अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेंद्र राजपूत और महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेन में चोर को दबोचा:पिट्ठू बैग से लैपटॉप-टैबलेट चोरी, 56 हजार का सामान बरामद

June 2, 2026

तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप:भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, विधायक ने अब तक नहीं दी गिरफ्तारी

June 2, 2026

ब्लास्ट हुई पुरानी मोबाइल बैटरी, झुलसने से मासूम की मौत:पुरानी मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे बच्चे, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में था भर्ती

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072753
Views Today : 29
Views Last 7 days : 1668
Views Last 30 days : 5668
Total views : 96276
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.