![]()
सूरजपुर नगर पालिका के फिल्टर प्लांट में शुक्रवार को वेल्डिंग के दौरान एक मशीन अचानक फट पड़ी। इस घटना में बिश्रामपुर निवासी एक वेल्डर बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, उसके शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आ गया।
.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तेज धमाके के साथ हुई, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल वेल्डर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए मिशन हॉस्पिटल, अंबिकापुर रेफर कर दिया।
हादसे के कारणों का अब तक सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है।
<
