छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां गंगा मईया मंदिर झलमला (बालोद) में शारदीय नवरात्रि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया है। खास बात यह रही कि कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रख.मंदिर ट्रस्ट ने ज्योति कलश दाताओं की सूची में प्रधानमंत्री का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी नई दिल्ली दर्ज किया है।नवनिर्मित भवन में रखा गया A-71 क्रमांक का कलशमंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक सोहनलाल टावरी ने बताया कि, नवनिर्मित ज्योत कक्ष में क्रमांक A-71 का यह विशेष कलश स्थापित किया गया है। इस साल कुल 1255 ज्योति कलश…
Author: admin
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही दिन में अलग-अलग घटना में 3 युवकों का शव मिला है। मडकड़ी के महानदी में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की और नदी में छलांग लगा दी। दूसरे मामले में नगर पंचायत पवनी में एक घर से युवक का फंदे पर लटका शव मिला है।.बताया जा रहा वह नशे का आदि था। वहीं, तीसरे मामले में पुरगांव के रहने वाले एक युवक की हार्ट अटैक से जान चली गई। तीनों मामले में बिलाईगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।नगर पंचायत पवनी में नशे के आदी एक युवक की फंदे…
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने लड़कों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रईसजादों के काफिले ने नेशनल हाईवे पर जमकर स्टंटबाजी की है। 15-20 महंगी कारों में लड़के तेज रफ्तार में मस्ती करते दिखे। कई गाड़ियों की छत और खिड़की पर युवक लटककर जानलेवा स्टंट करते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।.बताया जा रहा है कि, इन युवकों में किसी एक युवक का जन्मदिन था। जश्न मनाने के लिए यह शहर के केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़ गए। इस बीच वह सड़क पर लगातार नियमों का उल्लंघन…
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है। कंवर ने चेतावनी दी है कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया, तो वह 4 अक्टूबर को रायपुर मे.कंवर ने कलेक्टर अजीत वसंत पर “हिटलरशाही” तरीके से प्रशासन चलाने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी।पूर्व मंत्री ने 400 महिला स्वसहायता समूहों और फर्जी मुआवजे के मामलों में…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद के पास हुआ है।.जानकारी के अनुसार, चन्दन बिरही निवासी किशुन साहू (62) अपने साथी भैय्या राम सोरी (60) के साथ सब्जी लेने बाइक से चिटौद बाजार जा रहा था। इसी दौरान पुट्टू ढाबा के पास पुरूर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।दोनों को गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान किशुन साहू की…
छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम भोईनापार के तालाब में शनिवार को एक अधेड़ का शव तैरता मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव मॉर्च्युरी में रखव.भोईनापार की सरपंच श्यामा बाई ने बताया कि, मृतक उनके गांव का नहीं है। संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा। शव मिलने की जानकारी फैलने के बाद आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन…
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोबारा प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि, वे 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर.इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ननकीराम कंवर के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। बैज ने कहा कि ननकी राम कंवर ने संगठन और सरकार से बार-बार न्याय की मांग की, लेकिन समाधान नहीं मिला।उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच और परीक्षण का आश्वासन दिया था, लेकिन…
समोदा गांव के गोठान में गोवंश की मौत के मामले में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान समिति के संयोजक विकास उपाध्याय समिति के सदस्य,छाया वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद दुबे, उधव राम वर्मा, कोमल साहू, जांच रिपोर्ट बन.विकास ने बताया की जांच के दौरान गौठान में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं। समिति ने पाया कि गौठान में लगभग 17–18 गोधन की मौत हो चुकी है, जिनके शव को चील और कौवे नोच रहे थे। गोठान की स्थिति अस्त-व्यस्त थी। विकास उपाध्याय ने कहा कि गोठान की शर्ड में 50 गाय रखने की व्यवस्था थी जिसमें…
CMHO से शिकायत करने पहुंचे परिजन एवं मितानिनेंसूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती प्रेग्नेंट महिला की बिना इलाज के मौत के मामले में CMHO ने जांच कमेटी बनाई है। जांच कमेटी को तीन दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करेगी। प्रेग्नेंट महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो नर्स देखने पहुंचे न ही डॉक्टर। उसे मौ.जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा निवासी रेखा राजवाड़े (24) पति तिलक राजवाड़े 9 महीने की गर्भवती थी। 24 सितंबर बुधवार की रात उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से रात 11 बजे उसे जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया। रेखा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (27 सितंबर) को एक वर्चुअल समारोह में आईआईटी भिलाई के चरण-बी निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने आईआईटी पटना, इंदौर, जोधपुर, तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़ और जम्मू के चरण-बी कार्यों का भी शुभारंभ किया।.केंद्र सरकार ने आईआईटी भिलाई के चरण-बी के लिए 2,257.55 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसमें से 1,092 करोड़ रुपए भवन और परिसर के निर्माण पर व्यय होंगे। इस विस्तार के बाद परिसर का निर्मित क्षेत्र 1,51,343 वर्ग मीटर बढ़ जाएगा। तीसरे फेस के परिसर में छत्तीसगढ़ का पहला रिसर्च पार्क भी बनेगा।ये सुविधाएं होंगीIIT-B में नए इंजीनियरिंग और विज्ञान विभाग, अत्याधुनिक…