Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korba floods, mock drill on chlorine gas leak | कोरबा में बाढ़, क्लोरीन गैस रिसाव पर मॉक ड्रिल: आपदा से बचाव के तरीके बताए गए, कई विभाग शामिल – Korba News
Breaking News

Korba floods, mock drill on chlorine gas leak | कोरबा में बाढ़, क्लोरीन गैस रिसाव पर मॉक ड्रिल: आपदा से बचाव के तरीके बताए गए, कई विभाग शामिल – Korba News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2f1b16e8 e35f 4de6 a1b5 478a76a0d15e 1758945346133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में जलजनित आपदा और क्लोरीन गैस रिसाव से निपटने के लिए दो अलग-अलग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ये अभ्यास कटघोरा स्थित राधासागर तालाब और कोहड़िया के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किए गए, जिनका उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय जान बचाने के तरीके सिखाना

.

राधासागर तालाब में आयोजित मॉक ड्रिल में भारी वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने और लोगों के पानी में फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। बचाव दलों ने लाइफ जैकेट, रस्सियों और नाव की मदद से तालाब में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

77913050 c23c 48d2 aeb5 c988010543d4 1758945346118

प्रशिक्षित गोताखोरों ने बचाई कई ज़िंदगियां

प्रशिक्षित गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने फंसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें किनारे तक पहुंचाया। मेडिकल टीम ने मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया। डूबने की स्थिति में कृत्रिम श्वसन (सीपीआर), ऑक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक दवाओं का प्रदर्शन किया गया। गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने का भी अभ्यास किया गया।

इसी क्रम में कोहड़िया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव पर आधारित मॉक ड्रिल हुई। क्लोरीन गैस का उपयोग पेयजल शोधन में होता है, लेकिन इसका अधिक रिसाव मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अभ्यास में संयंत्र में अचानक क्लोरीन गैस रिसाव की स्थिति निर्मित की गई।

0f486b0a 0859 4164 9c41 40ada0cf762f 1758945346117

अलार्म बजते ही आपदा प्रबंधन टीम ने तेजी से की कार्रवाई

अलार्म बजते ही आपदा प्रबंधन टीम ने कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए सिलेंडर बंद करने, वाटर स्प्रे कर प्रभावित क्षेत्र को सील करने और गैस को फैलने से रोकने के उपायों का प्रदर्शन किया गया।

0a1b8f42 2565 4c39 8c27 92f709f4a51f 1758945346124

मेडिकल टीम ने गैस से प्रभावित लोगों का किया प्राथमिक उपचार

मेडिकल टीम ने गैस से प्रभावित व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार किया। उन्हें ताजी हवा में लाया गया, आंखों और त्वचा को साफ पानी से धोने की प्रक्रिया दिखाई गई तथा सांस लेने में कठिनाई होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान किया गया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, अग्निशमन दल तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-आरक्षक गंभीर घायल:SDM को मामूली चोटें, शराबी बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी बोलेरो

April 18, 2026

रायपुर में परशुराम जयंती पर भक्ति का माहौल:शहरभर में भजन संध्या, शोभायात्रा और महाप्रसाद के होंगे आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटेंगे

April 18, 2026

10वीं बोर्ड में सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के छात्र सफल

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067757
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1000
Views Last 30 days : 4036
Total views : 88687
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.