छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीपावली त्योहार के खर्चों के लिए चोरी करने पहुंचे दो ग्रेजुएट युवकों ने गांव की एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। दोनों आरोपी देर रात महिला के घर चोरी करने पहुंचे थे, लेकिन महिला के जाग जाने पर उन्होंने गला दबाकर मार डाला।.हत्या के बाद वारदात को सामान्य मौत दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को बिस्तर पर सुला दिया और चारों ओर मच्छरदानी लगा दी। इसके बाद वे महिला के गले की चांदी की चैन और बाजारू टॉप्स लेकर फरार हो गए। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास…
Author: admin
.जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर पुलिस हमर गांव और हमर पुलिस हमर बजार अभियान चल रहा है। अभियान के माध्यम से पुलिस आम नागरिकों, स्कूल, कॉलेजों में बालक-बालिकाओं, महिलाओं और ग्रामवासियों को सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।चौकी प्रभारी देवरबीजा सउनि रेशम लाल भास्कर और उनकी टीम ने ग्राम सिरसा से चौकी देवरबीजा आए नागरिकों को साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल और ठगी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल या वाट्सऐप,वीडियो कॉल पर विश्वास न करें। ऑनलाइन…
.उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। इस दौरान वे देर शाम शिवरीनारायण नगर पहुंचे। शिवरीनारायण के थाना मोड़ के पास युवा भाजपा नेता गौरव केशरवानी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य चन्द्रकान्त तिवारी, गौरव केशरवानी, सुशील केशरवानी, पार्षद सरला केशरवानी, सविता तिवारी, महेश केशरवानी, सुभाष केशरवानी, ओंकार सोनी, अश्वनी केशरवानी, करन केशरवानी, असफाक खान, हरीश कश्यप, बिट्टू कश्यप, तीजु केशरवानी, शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।रिगनी-खरौद | नगर…
राहौद| नगर पंचायत राहौद में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यवेक्षक विवेक बंसल और विधायक शेषराज हरवंश, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और आग.विधायक शेषराज हरबंश ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बनें और गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं। ब्लाक अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्त्ता, वरिष्ठ जान, पदाधिकारी उपस्थिति व सहयोग के सभी को धन्यवाद दिया। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद…
.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कबीरधाम इकाई कवर्धा की ओर से पीजी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज कवर्धा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पीजी कॉलेज अध्यक्ष प्रशंस वर्मा और गर्ल्स कॉलेज अध्यक्ष मधु निर्मलकर को चुना गया। इस अवसर पर जिला संयोजक गजाधर वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी जीवन में छात्रों के हित में कार्य करना गर्व की बात है। हमें विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए। चुनाव अधिकारी के रूप में नगर मंत्री…
वीडियो में BJYM नेता कांग्रेस कार्यकर्ता को लात मारते दिख रहा है।छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गुरुवार को जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे थे। टिकरिहा पर युवती से यौन शोषण का आरोप है। कांग.कांग्रेसियों ने महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए। काफिले के सामने नारेबाजी की। BJYM नेता भड़क गए। कार से उतरकर कांग्रेस नेताओं को गाली देने लगे। एक को लात मारी। दूसरे BJYM नेता भी कार से उतरे। कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने…
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में घर में गांजा का पौधा लगाने वाले को आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। ग्राम घुईझरिया अमरपुर के रहने वाले किसुन यादव ने अपने घर के बाड़े में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे का पौधा लगाया था।.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। बताया जा रहा है आरोपी के घर में गांजे का एक हरा पत्तेदार पौधा, जड़ और डाल सहित, उगा हुआ था।सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची थी पुलिसपुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर…
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, किसानों के नवीन पंजीयन और पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।.राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान बेचने के इच्छुक किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल और एकीकृत किसान पोर्टल दोनों पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।धान के रकबे का भौतिक सत्यापन तहसील और जिला स्तर के…
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। सेक्टर-6 स्थित गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 12 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों की मेजबानी कर रही है। इसमें खिलाड़ी सि.इस चैंपियनशिप का आयोजन नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NGAI) और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।उद्घाटन समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, NGAI अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, सिख पंचायत अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रविवार को समापन…
भास्कर न्यूज | मुलमुला ग्राम पंचायत मुलमुला के सबरिया डेरा, चौकरापारा क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने का कारोबार खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त हैं और.स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। एक वर्ग यहां लंबे समय से अवैध शराब बनाकर बड़ी मात्रा में बेच रहे हैं। पाउच में महुआ शराब पैक करते हुए। कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से…