![]()
.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कबीरधाम इकाई कवर्धा की ओर से पीजी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज कवर्धा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पीजी कॉलेज अध्यक्ष प्रशंस वर्मा और गर्ल्स कॉलेज अध्यक्ष मधु निर्मलकर को चुना गया। इस अवसर पर जिला संयोजक गजाधर वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी जीवन में छात्रों के हित में कार्य करना गर्व की बात है। हमें विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए। चुनाव अधिकारी के रूप में नगर मंत्री परमेश्वर साहू उपस्थित रहे।
दोनों कॉलेज की नई टीम में इन्हें दी गई है जिम्मेदारी आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहब पीजी कॉलेज अध्यक्ष प्रशंस वर्मा को चुना गया है। कॉलेज उपाध्यक्ष नंदराम निषाद और राज मरकाम बनाए गए हैं। इसी तरह मंत्री विक्की साहू, अरुण यादव, पारस चंद्राकर और सदस्य अनुराग साहू व बलराम साहू बनाए गए।
<
