Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Paddy procurement: Last date for registration-area revision is October 31 | धान खरीदी: पंजीयन-रकबा संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर: एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य; राजनांदगांव कलेक्टर ने जारी किए निर्देश – Rajnandgaon News
Breaking News

Paddy procurement: Last date for registration-area revision is October 31 | धान खरीदी: पंजीयन-रकबा संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर: एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य; राजनांदगांव कलेक्टर ने जारी किए निर्देश – Rajnandgaon News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4f05c045 97a1 4792 858e 34a50d2ff5b1 1760117101542
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, किसानों के नवीन पंजीयन और पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

.

राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान बेचने के इच्छुक किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल और एकीकृत किसान पोर्टल दोनों पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।

धान के रकबे का भौतिक सत्यापन तहसील और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से किया जाएगा।

d8ea8c02 3e5f 4c81 84f2 e926cafdfb74 1760117101542

नॉमिनी का पंजीयन कराना आवश्यक

कलेक्टर ने ये भी कहा कि खरीदी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, पिछले साल की तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भी आधार आधारित बायोमेट्रिक खरीद प्रणाली लागू रहेगी।

किसान स्वयं या उनके द्वारा पंजीकृत नॉमिनी (परिवार के नामित सदस्य या करीबी रिश्तेदार) के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा धान का विक्रय कर सकेंगे। इसके लिए पंजीयन अवधि के दौरान नॉमिनी का पंजीयन कराना आवश्यक है।

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल होने की स्थिति में प्रत्येक खरीदी केंद्र पर कलेक्टर द्वारा एक विश्वसनीय व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा।

बारदाने की उपलब्धता की ली जानकारी

कलेक्टर ने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली और धान उपार्जन केंद्रों में गेट, फेंसिंग, सुगम पहुंच मार्ग तथा खरीदी एवं संग्रहण के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

सभी केंद्रों पर नमी की जांच हेतु आर्द्रतामापी यंत्र चालू अवस्था में रखे जाएं और धान खरीदी शुरू होने से पहले उनका कैलिब्रेशन कराया जाए। इसके अतिरिक्त, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, चालू हालत में कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, यूपीएस और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068849
Views Today : 1
Views Last 7 days : 916
Views Last 30 days : 4030
Total views : 89832
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.