Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJYM leaders beat up Congress workers, Baij said – why is the Home Minister silent? | BJYM नेताओं ने कांग्रेसियों को पीटा, बैज बोले-गृहमंत्री चुप क्यों: कहा- कवर्धा की घटना में अब-तक एक्शन नहीं, प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध जताएंगे – Chhattisgarh News
Breaking News

BJYM leaders beat up Congress workers, Baij said – why is the Home Minister silent? | BJYM नेताओं ने कांग्रेसियों को पीटा, बैज बोले-गृहमंत्री चुप क्यों: कहा- कवर्धा की घटना में अब-तक एक्शन नहीं, प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध जताएंगे – Chhattisgarh News

By adminOctober 11, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
111760091265 11760105065 1760156213
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


वीडियो में BJYM नेता कांग्रेस कार्यकर्ता को लात मारते दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गुरुवार को जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे थे। टिकरिहा पर युवती से यौन शोषण का आरोप है। कांग

.

कांग्रेसियों ने महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए। काफिले के सामने नारेबाजी की। BJYM नेता भड़क गए। कार से उतरकर कांग्रेस नेताओं को गाली देने लगे। एक को लात मारी। दूसरे BJYM नेता भी कार से उतरे। कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेसी BJYM नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठ गए। रात तक यह हंगामा चला। कांग्रेसियों ने ये भी कहा कि BJYM नेताओं का काफिला हथियार से लैस था। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिले में हुई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 1 नवंबर को पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करेगी।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

कांग्रेस नेताओं ने BJYM के काफिले को काले झंडे दिखाए।

कांग्रेस नेताओं ने BJYM के काफिले को काले झंडे दिखाए।

BJYM नेता कार से उतरकर गाली-गलौज करने लगे।

BJYM नेता कार से उतरकर गाली-गलौज करने लगे।

BJYM नेताओं ने काफिले से उतरते ही जो सामने आया उसे मारा।

BJYM नेताओं ने काफिले से उतरते ही जो सामने आया उसे मारा।

रस्सी की बैरिकेडिंग हटाकर BJYM कार्यकर्ता दूर तक मारने दौड़े।

रस्सी की बैरिकेडिंग हटाकर BJYM कार्यकर्ता दूर तक मारने दौड़े।

जानिए क्या है पूरा मामला

कवर्धा जिला युवा कांग्रेस ने कहा कि राहुल टिकरिहा पर संबंधी और युवती के यौन शोषण का आरोप लगा है। इस विषय पर काले झंडे लेकर राहुल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। जैसे ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचने वाला था, उससे पहले कुछ BJYM कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेसियों के ऊपर हमला बोल दिया और अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। उनकी मौजूदगी में BJYM नेता दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। हालांकि, पुलिस के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ।

मौके पर मौजूद पत्रकार और कैमरामैन पर भी हमला हुआ है।

मौके पर मौजूद पत्रकार और कैमरामैन पर भी हमला हुआ है।

पुलिस ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ।

कवर्धा में देर रात तक कोतवाली थाने के बाहर बैठे रहे कांग्रेसी।

कवर्धा में देर रात तक कोतवाली थाने के बाहर बैठे रहे कांग्रेसी।

जांच में जुटी पुलिस

युवा कांग्रेस से मारपीट के विरोध में जिला इकाई के सदस्यों के साथ कोतवाली थाने में धरना दिया। उन्होंने राहुल टिकरिया के साथ आए हुए सदस्यों के खिलाफ FIR करने की मांग की। देर तक थाने के सामने बैठे हुए थे।

एसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि युवक कांग्रेस की ओर से FIR के लिए आवेदन आया है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp image 2025 10 10 at 145840 1760088729

कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है कि ये भाजपा युवा मोर्चा के ‘संस्कार’ – गालियां और गुंडागर्दी! कवर्धा में आज फिर भाजपा युवा मोर्चा के “संस्कार” देखने को मिले! जब युवा कांग्रेस ने काले झंडे से शांतिपूर्ण विरोध जताया, तो भाजपाई कार्यकर्ताओं ने भद्दी-भद्दी गालियां देकर जवाब दिया।

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार? भाजपा के लिए तो यह गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पर्याय है। ऐसे असभ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

normal text quote 29 1760104757

खुद पर लगे आरोपों पर बोले राहुल टिकरिहा

इस मामले में राहुल टिकरिहा ने कहा कि काला झंडा दिखाया जाएगा। इसकी जानकारी नहीं थी। मारपीट जैसा कुछ है तो जांच कराएंगे। खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि लड़की ने जो आरोप लगाया वह आरोप 2022 का था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। हम मजबूती से लड़े। उसका नतीजा ये था कि मुझ पर 14 FIR हुई। 5 बार जेल भी गया।

कांग्रेस ने हमे दबाने के लिए कई मामले निकाले। लेकिन हम फिर भी नहीं रुके। अब जब मैं प्रदेश अध्यक्ष बना हूं तो फिर से मामले को उछाला जा रहा है। कांग्रेस मुद्दाविहिन हो चुकी है। इसलिए अब चारित्रिक हनन कर रही है।

normal text quote 28 1760104764

राहुल टिकरिहा पर लगे 2 गंभीर आरोप

BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर 2 गंभीर आरोप लगे हैं। पहला आरोप कथित चाचा ने लगाया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से राहुल के अवैध संबंध की बात कही थी। दूसरे मामले में एक लड़की ने वीडियो जारी कर राहुल टिकरिहा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। ……………………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

युवती बोली-BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की:रायपुर में कहा-हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; परिवार ने मुझसे दूरी बना ली, टिकरिहा बोले-आरोप बेबुनियाद

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की।

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

सूरजपुर में पोखरी से युवक का शव मिला:पत्थर बांधकर फेंकी गई थी लाश, हत्या की आशंका, DDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074589
Views Today : 49
Views Last 7 days : 5573
Views Last 30 days : 9813
Total views : 102619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.