![]()
.
जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर पुलिस हमर गांव और हमर पुलिस हमर बजार अभियान चल रहा है। अभियान के माध्यम से पुलिस आम नागरिकों, स्कूल, कॉलेजों में बालक-बालिकाओं, महिलाओं और ग्रामवासियों को सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।
चौकी प्रभारी देवरबीजा सउनि रेशम लाल भास्कर और उनकी टीम ने ग्राम सिरसा से चौकी देवरबीजा आए नागरिकों को साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल और ठगी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल या वाट्सऐप,वीडियो कॉल पर विश्वास न करें। ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने से बचें। बैंक, एटीएम, क्रेडिट, आधार कार्ड संबंधी किसी भी निजी जानकारी को साझा न करें और अपने नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया और ईमेल पासवर्ड सुरक्षित रखें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी भी धोखाधड़ी या संदेहास्पद स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें।
<
