रायपुर जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ की गुजरात, जामनगर स्थित वनतारा वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू, रिहेबलिटेशन सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वनतारा एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी जानकारी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दी।.छत्तीसगढ़ से भी पीसीसीएफ चीफ अरूण कुमार पांडेय ने भी इसे कन्फर्म किया है। पांडेय ने बताया जंगल सफारी के DFO और मेडिकल टीम बिजली की मौत की खबर मिलते ही जामनगर के लिए रवाना हुई है। बिजली का अंतिम संस्कार जामनगर में ही होगा।जहां से आए थे पिता वहीं ली अंतिम सांसनौ साल पहले जब जंगल सफारी का उद्घाटन हुआ था। तब गुजरात से…
Author: admin
कोरबा में सांप निकलने की दो घटनाएं सामने आई हैं। एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा में 8 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं एक घर के तबेले से 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा गया।.शनिवार सुबह करीब 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल में गणित की क्लास चल रही थी। एक छात्रा के बेंच के नीचे 8 फीट का विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था। अजगर की फुंकार सुनकर क्लास में अफरा-तफरी मच गई।शिक्षक और छात्र तुरंत क्लासरूम से बाहर निकल आए।स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ास्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के मंच पर सम्मानित किया गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान से नवाजा। बता दें कि रोम शंकर यादव पिछले 27 सालों से पौधारोपण कर रहे.उन्होंने ‘जन्मदिन और मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण’ की अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिसे अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल गई है। केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खुद इस पहल से जुड़ने की बात कही और लोगों से भी जुड़ने की अपील की है।पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने कोंडागांव के बोरगांव में एक पथ संचलन निकाला। संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस संचलन में 50 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।.पथ संचलन का प्रारंभ दुर्गा पंडाल स्थल से हुआ। यहां स्वयंसेवकों ने ध्वज को नमन कर राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संकल्प दोहराया। फरसगांव पुलिस के जवान पूरे संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।जैसे ही संचलन बोरगांव के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ा, स्थानीय निवासियों में उत्साह देखा गया। नेताजी चौक पर…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले ने “स्वास्थ्य-पोषण” श्रेणी में नीति आयोग, भारत सरकार की ओर से आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स – यूज केस चैलेंज अवॉर्ड्स” में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान जिले में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी लाने के नवा.यह पुरस्कार कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को 11 अक्टूबर 2025 को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रदान किया गया। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम और अकादमी के डायरेक्टर श्रीराम तरणीकांति ने यह सम्मान सौंपा। कलेक्टर ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया है।एनीमिया की…
छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में दुर्ग केंद्रीय जेल में ‘छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव 2025-26’ का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक जेल परिसर में मनाया गया, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम हुए।.महोत्सव के दौरान आस्था मुंगोड़ी सेंटर में बंदियों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों और उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री आयोजित की गई। इसमें लकड़ी से बने मंदिर, टी-टेबल, बेलना, चौकी और झूले जैसी वस्तुएं प्रमुख थीं।बंदियों की ओर से तैयार किए गए अचार, एलईडी बल्ब, सरसों का तेल, ताट-पट्टी और चित्रकला भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहे।रक्तदान शिविर भी…
बलौदाबाजार में साइबर सेल और कसडोल पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है। 9 अक्टूबर 2025 को ग्राम छरछेद में हुई कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे का कुल मूल्य 13.37 लाख रुपए से अ.दरअसल, पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम छरछेद में घेराबंदी की। इस दौरान रामनाथ पटेल (35) और ओम प्रकाश साहू (26) को वाहनों सहित पकड़ा गया। दोनों आरोपी ग्राम पिसीद के निवासी हैं। वे स्कॉर्पियो और स्कूटी का इस्तेमाल कर गांजे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त पाए गए।39.718 किलोग्राम गांजा…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। पुजारी कांकेर इलाके में नक्सलियों ने प्रेशर IED प्लांट किया था। 11 अक्टूबर की सुबह सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी तभी IED विस्फोट हो गया।.मामला नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र का है। घटना में कोबरा 206 बटालियन का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है। जवान की हालत खतरे से बाहर है।गश्त कर रही थी टीमजानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2025 को एफओबी पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। टीम जब जंगल…
दुर्ग जिले में शनिवार सुबह बिजली ऑफिस के सामने एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी ने उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले ह.घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है। अनिल यादव की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत होने के कारण देर रात तक उसका इंतजार…
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सिमगा नगर में आधुनिक सिटी सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस प्रणाली के तहत, सिमगा नगर के सभी प्रवेश द्वार और प.अपराधियों की पहचान और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना सिमगा परिसर में 40 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 5 एएनपीआर (ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे और 35 फिक्स्ड कैमरे शामिल हैं। इस पूरे सिस्टम की स्थापना और निर्माण कार्य मात्र तीन महीने में पूरा कर लिया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत…