दुर्ग यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नेशनल हाईवे-53, शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर च.यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिजों के नीचे अनियमित रूप से पार्क की जा रही गाड़ियों को हटवाया। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अगर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क किनारे कपड़े या अन्य सामग्री की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि अजय चंद्राकर का आभार। मैं एक दिन का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने अभी सीएम बनाया तो नहीं, बनाने के लिए कहा है। मैं जाऊंगा उनके यहां। अजय चंद्राकर शपथ ग्रहण की तैयारी करें।.वहीं इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि टीएस बाबा सिर्फ नायक जैसी फिल्म में सीएम बन सकते हैं। 25-50 साल तक कांग्रेस की संभावना नहीं है। ऐसे में केवल मूवी में ही बाबा को CM बनाया जा सकता है, जैसे फिल्म नायक में अनिल कपूर एक दिन के लिए CM बने थे।गवर्नर…
खेत में यदि तकनीक का सटीक प्रयोग किया जाए तो इससे धन और श्रम दोनों की बचत की जा सकती है। यानी लागत घटाकर खेती को घाटे से मुनाफे की ओर ले जाया जा सकता है। जांजगीर जिले के अकलतरा ब्लाॅक में पौना गांव के किसान फड़ेश्वरनाथ पाटले ने ऐसा ही कर दिखाया है।.उन्होंने आधुनिक सोच के साथ तकनीक का इस्तेमाल कर खेती को स्मार्ट और आसान बना लिया है। फड़ेश्वरनाथ ने बताया, पिता गुहाराम पाटले परंपरागत तरीके से ही धान की खेती करते आए थे। लेकिन मैंने कुछ नया करने की सोची। मैंने देखा कि धान की रोपाई में…
पटना | करवा चौथ के अवसर पर पटना में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में प्रमिला और विनोद शर्मा को बेस्ट कपल के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक सोलह शृंगार के साथ करवा चौथ का व्रत रखकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्र.मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का आकर्षण रहीं। रोशन गुप्ता, दीपक खत्री, संदीप गुप्ता, आकाश धनोरिया सहित निर्णायक मंडल ने प्रेम, सामंजस्य, सजावट और व्यवहार के आधार पर बेस्ट कपल का चयन किया। प्रमिला और विनोद शर्मा को मंच पर पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के…
.वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में शनिवार को रेंगाखार वन परिक्षेत्र कवर्धा वनमंडल में वृत्त स्तरीय कार्यशाला हुई। फील्ड अधिकारियों को सीमांकन, चिन्हांकन, फेलिंग और लॉगिंग विषय पर ट्रेनिंग दी गई।मुख्य अतिथि दुर्ग वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) उपस्थित रहे। इस मौके पर दुर्ग वृत्त के सभी वनमंडलाधिकारी (डीएफओ), सहायक वनसंरक्षक (एसडीओ), रेंजर, कूप प्रभारी और सहायक कूप प्रभारी शामिल हुए। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने सीमांकन, चिन्हांकन, फेलिंग और लॉगिंग से जुड़ी तकनीकी, विधिक और सुरक्षा प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया। फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों में सटीकता, सुरक्षा मानकों के पालन और गुणवत्ता नियंत्रण पर…
बालोद3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभास्कर न्यूज | बालोद पीएमश्री शालाओं में अंशकालीन योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए साक्षात्कार की तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि पीएमश्री योजना 2025-26 के अंतर्गत जिले के
रामानुजगंज | विशाखापट्नम की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था गुंजन द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय शृंगार रस था।.इस कार्यक्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले सहित भारत और विदेशों के अनेक ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य प्रेम, सौंदर्य और भावनाओं की विविध छटाओं को अभिव्यक्त करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वाति महेश्वरी द्वारा प्रस्तुत मंत्रमुग्ध कर देने वाली गणेश वंदना से हुई।गुंजन, रामानुजगंज शाखा की अध्यक्ष डॉ. दीपा गुप्ता ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन का दायित्व निभाया। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, भारत और विदेश से जुड़े प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस अंतरराष्ट्रीय…
राजस्थान में जिन बच्चों की मौत डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रो ब्रोमाइड कफ सिरप पीने से हुई थी, उसी कंटेंट वाला कफ सिरप छत्तीसगढ़ की औषधि प्रयोगशाला में जांच के दौरान नकली पाया गया है। बाजार में ये सिरप बेस्टो कॉफ के नाम से बिकती है। मेडिकल स्टोर से नकली.21 जुलाई को राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर से डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रो ब्रोमाइड कफ सिरप का सैंपल कलेक्ट किया गया था। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि कफ सिरप नकली है। औषधि प्रशासन विभाग ने दवा निर्माताओं को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी।निर्माताओं ने भी कफ सिरप के सैंपल के नकली होने की पुष्टि…
स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय और वार्ड आया के 100 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षा ली। बिलासपुर में इसके लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे सीएमडी कॉलेज स्थित केंद्र में प्रवेश के दौरान सख्त चेकिंग.कोरबा से आए विनय सागर ने भूरे रंग का हाफ टी शर्ट पहना था, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर विनय ने शर्ट उतारकर नंगे बदन परीक्षा दी। इसी तरह एक छात्रा का टी-शर्ट डार्क रंग का था। उसे प्रवेश नहीं दिया गया। शहर से बाहर की होने के कारण छात्रा परीक्षा छोड़कर चली गई।…
कलेक्टरों को रोज सुबह सात बजे नगर निकायों के वार्डों में करनी होगी निगरानी.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और सख्त तेवर अपनाए। लगभग नौ घंटे तक चली बैठक के बाद सीएम ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि अब उन्हें रोज सुबह 7 बजे नगरीय निकायों के वार्डों का निरीक्षण करना होगा। नगर निगम, नगर पालिका अधिकारियों के काम की समीक्षा के साथ ही निकायों द्वारा किए जा रहे स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की नियमित समीक्षा भी करनी होगी।सीएम ने कहा…