Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Technology: Making farming smart with the use of machines | तकनीक-मशीनों के उपयोग से खेती को बनाया स्मार्ट: इससे धन और श्रम दोनाें की बचत हो रही, ट्रांसप्लांटर से रोपाई, खर्च 70% घटा – Chhattisgarh News
Breaking News

Technology: Making farming smart with the use of machines | तकनीक-मशीनों के उपयोग से खेती को बनाया स्मार्ट: इससे धन और श्रम दोनाें की बचत हो रही, ट्रांसप्लांटर से रोपाई, खर्च 70% घटा – Chhattisgarh News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fadeshwarnath patle cg 2 1 1760175439
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fadeshwarnath patle cg 2 1 1760175439

खेत में यदि तकनीक का सटीक प्रयोग किया जाए तो इससे धन और श्रम दोनों की बचत की जा सकती है। यानी लागत घटाकर खेती को घाटे से मुनाफे की ओर ले जाया जा सकता है। जांजगीर जिले के अकलतरा ब्लाॅक में पौना गांव के किसान फड़ेश्वरनाथ पाटले ने ऐसा ही कर दिखाया है।

.

उन्होंने आधुनिक सोच के साथ तकनीक का इस्तेमाल कर खेती को स्मार्ट और आसान बना लिया है। फड़ेश्वरनाथ ने बताया, पिता गुहाराम पाटले परंपरागत तरीके से ही धान की खेती करते आए थे। लेकिन मैंने कुछ नया करने की सोची। मैंने देखा कि धान की रोपाई में 30 से 35 मजदूर लगते हैं।

कई बार मजदूर नहीं मिलने पर खेती करना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में बड़े भाई गोपेश पाटले ने खेती को तकनीक से जोड़ने की सलाह दी। इस पर मैंने विशेषज्ञों और सोशल मीडिया से जानकारी जुटाई और धीरे-धीरे आधुनिक मशीनें खरीदनी शुरू की। सबसे पहले 2002-03 में रीपर लाया।

इससे कटाई का काम आसान हो गया। फिर थ्रेसर खरीदा, जिससे मिसाई में समय कम लगने लगा। इस कड़ी में बड़ा बदलाव तब महसूस हुआ, जब ऑटोमैटिक राइस ट्रांसप्लांटर खरीदा। क्षेत्र में यह मशीन पहली बार मैं ही लाया।

इसमें केवल 5-6 मजदूरों की जरूरत पड़ती है और एक-दो दिन में ही पूरे खेत में धान की रोपाई हो जाती है। इससे हर दिन मजदूरी के 5 हजार रुपए की बचत होने लगी। समय बचने के साथ लागत 70% तक कम हो गई। समय बचा तो अब धान की नर्सरी मैं खुद ही तैयार कर रहा हूं।

किसान फड़ेश्वरनाथ ने बताया, पहले कटाई के लिए पंजाब-हरियाणा की बड़ी हार्वेस्टर मशीनों का इंतजार करना पड़ता था। हमारे गांव की मिट्‌टी नम होने के कारण ये मशीनें खेतों में फंस जाती थी। इस समस्या से निपटने के लिए चैन हार्वेस्टर खरीदकर लाया।

इससे गीली मिट्टी में भी धान की कटाई और मिंसाई दोनों आसानी से हो जाती है। ये सभी मशीनें आसपास के किसानों के लिए भी मददगार साबित हो रही हैं। फसल में छिड़काव के लिए मैं पावर स्प्रेयर का इस्तेमाल कर रहा हूं।

इससे एक ही दिन में 5-6 एकड़ में दवा का छिड़काव हो जाता है। पहले यही काम कई मजदूरों से 2-3 दिन में होता था। अब धान उगाने के साथ मैं बीज निगम को धान की अलग-अलग वैरायटी के बीज भी सप्लाई कर रहा हूं। गेहूं और अन्य फसलें भी लेता हूं।

—————————————-

आप भी किसान हैं और खेती में ऐसे नवाचार किए हैं जो सभी किसान भाइयों के लिए उपयोगी हैं, तो डिटेल व फोटो-वीडियो हमें अपने नाम-पते के साथ 9340931331 पर सिर्फ वॉट्सएप करें। ध्यान रखें, ये नवाचार किसी भी मीडिया में न आए हों।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली दरों में बढ़ोतरी…कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े बिलों की जांच की मांग की

June 19, 2026

जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी:CCTV फुटेज से मिला सुराग, 24,499 रुपए का मोबाइल बरामद

June 18, 2026

नीट परीक्षा की तैयारी तेज,कलेक्टर-एसएसपी ने सेंटर का निरीक्षण किया:बिलासपुर में 21 जून को 19 केंद्रों पर होगा एग्जाम, सिम्स ने हेल्पलाइन शुरू की

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074611
Views Today : 4
Views Last 7 days : 5492
Views Last 30 days : 9648
Total views : 102641
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.