![]()
स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय और वार्ड आया के 100 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षा ली। बिलासपुर में इसके लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे सीएमडी कॉलेज स्थित केंद्र में प्रवेश के दौरान सख्त चेकिंग
.
कोरबा से आए विनय सागर ने भूरे रंग का हाफ टी शर्ट पहना था, उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर विनय ने शर्ट उतारकर नंगे बदन परीक्षा दी। इसी तरह एक छात्रा का टी-शर्ट डार्क रंग का था। उसे प्रवेश नहीं दिया गया। शहर से बाहर की होने के कारण छात्रा परीक्षा छोड़कर चली गई। फोटो: शेखर गुप्ता
<
