रामानुजगंज | विशाखापट्नम की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था गुंजन द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय शृंगार रस था।
.
इस कार्यक्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले सहित भारत और विदेशों के अनेक ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य प्रेम, सौंदर्य और भावनाओं की विविध छटाओं को अभिव्यक्त करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वाति महेश्वरी द्वारा प्रस्तुत मंत्रमुग्ध कर देने वाली गणेश वंदना से हुई।
गुंजन, रामानुजगंज शाखा की अध्यक्ष डॉ. दीपा गुप्ता ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन का दायित्व निभाया। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, भारत और विदेश से जुड़े प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न देशों के कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की। शृंगार रस के विविध रंगों में सजी कविताओं ने सभी दर्शकों और श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मधुबाला कुशवाहा ने सभी प्रतिभागियों व दर्शकों का आभार प्रकट किया।
<
