Author: admin

धमतरी| सोरिद वार्ड स्थित काली मंदिर के पीछे की कालोनी में हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। यह समस्या पिछले 10 वर्षों से है। स्थानीय निवासी पार्षद और महापौर से सड़क में मुरम डालने और सीसी रोड बनवाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, आश्वासनों.-कॉलोनीवासी सुनीलकोसरिया की रिपोर्ट

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय समीक्षा कर रहे है।.रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।12 अक्टूबर के दिन सीएम साय ने कलेक्टरों के काम की समीक्षा की और उन्हें दिशा निर्देश जारी किए है। सोमवार 13 अप्रैल को सीएम साय प्रदेश के पुलिस अधीक्षकों के कामों की समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को महानदी भवन स्थित नवीन सभागृह में एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू हो…

Read More

राजनांदगांव के नंदई बस्ती में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पद संचलन आयोजित किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद शाखा, नंदई बस्ती के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और आमजन मौजूद रहे।.कार्यक्रम में बस्ती प्रमुख मनोज यादव के नेतृत्व में चारों वार्डों के पार्षद रवि सिन्हा, केवरा विजय राय, सतीश साहू और अरुण साहू पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। सह जिला कार्यवाह पुष्कर राज बक्शी ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई।जबकि सह नगर संचालक संजय सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।…

Read More

.कबीरधाम जिले के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होने जा रहा है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट प्रावधान के तहत दो स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस राशि से पिपरिया और तरेगांव जंगल में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तैयार किए जाएंगे।प्रत्येक केंद्र के लिए 2.50 करोड़ की राशि रखी गई है। इन भवनों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए भवन बनने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार की उम्मीद है। बोड़ला…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार रात रेलवे ट्रैक पर टीचर का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। सिर धड़ से कटकर दूर पड़ा था। जबकि बॉडी कई हिस्सों में बंट गए थे। RPF ने इसे सुसाइड बताया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के मुताबिक, संतोष नायर (50) दीपका ऊर्जा नगर के रहना वाला था। वह बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाता था। करीब दो साल पहले परिवार के साथ केरल से कोरबा आया था। हालांकि, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।शव देख पुलिस को लोगों ने दी सूचनादरअसल, रविवार रात गेवरा रोड रेलवे…

Read More

.ग्राम सेमरकोना के ग्रामीण पिछले 5 महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 से अधिक मोटर पंपों से अपने आप पानी निकला रहा है, लेकिन शासन की योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी और पाइपलाइन व्यवस्था अभी तक उपयोग में नहीं आ पाई है।ग्रामीणों का कहना है कि टंकी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और पाइप लाइन भी बिछा दी गई है। लेकिन घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इससे लोगों को अब भी मोटर और टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग…

Read More

दुर्ग जिले में पहली बार गांधी शिल्प बाजार-हस्तशिल्प प्रदर्शनी और बिक्री मेला का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करते हुए कारीगरों.गोंडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित यह प्रदर्शनी 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। यह रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में देश के 8 राज्यों से आए लगभग 45 स्टॉलों पर पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।इसमें बांस कला, गोदना प्रिंट, जूट क्राफ्ट, मृद्भांड, हैंडलूम,…

Read More

.आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य मुद्दों को लेकर 13 अक्टूबर को गोंडवाना समाज छग और भीम आर्मी भारत एकता मिशन कलेक्ट्रेट घेराव करेगा। इससे पहले आदिवासी मंगल में भवन में आम सभा होगी और पुतला दहन किया जाएगा।प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। कबीरधाम पुलिस ने शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। शहर में संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने चार प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। इनमें आदिवासी मंगल भवन के पास दुर्गावती चौक, राजमहल रोड- दुर्गावती चौक से राजमहल कॉलोनी मोड़ तक, करपात्री स्कूल…

Read More

बिलासपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और साथियों को गिरफ्तार कर जूलुस निकाला।छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। साथ ही शहर के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए पोस्ट किया थ.गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से उठक-बैठक लगवाया गया और माफी मांगवाया। इसके अलावा आरोपी बिलासपुर में गुंडई करोगे तो पुलिस गुफा से भी निकाल लेगी, पुलिस हमारी बाप है कहते नजर आए। मामला सरकंडा थाना…

Read More

.शहर के वीर स्तंभ चौक स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, कार्यक्रम अध्यक्ष क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री कौशलेंद्र पटेल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राघव साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि जिले से परीक्षा में चौथे सर्वाधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, समर्पण और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। राघव साहू ने सफल खिलाड़ियों के उदाहरण से आगे बढ़ने को कहा। वहीं कौशलेंद्र पटेल ने राष्ट्रवाद और स्थानीय खेलों के…

Read More