राजनांदगांव के नंदई बस्ती में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पद संचलन आयोजित किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद शाखा, नंदई बस्ती के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और आमजन मौजूद रहे।
.
कार्यक्रम में बस्ती प्रमुख मनोज यादव के नेतृत्व में चारों वार्डों के पार्षद रवि सिन्हा, केवरा विजय राय, सतीश साहू और अरुण साहू पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। सह जिला कार्यवाह पुष्कर राज बक्शी ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई।

जबकि सह नगर संचालक संजय सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।पद संचलन के दौरान मोहल्लेवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
मूलचंद भंसाली ने मुख्य ध्वजवाहक का दायित्व संभाला। नंदई बस्ती की गलियों में अनुशासन, देशभक्ति और संगठन के स्वरों से गूंजता यह पद संचलन स्थानीय नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहा।

<
