Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg- Gandhi Craft Bazaar organized for the first time | दुर्ग में पहली बार गांधी शिल्प बाजार का आयोजन: बांस, गोदना, जूट, खादी और मृद्भांड जैसी पारंपरिक कलाओं देखने मिलेगी झलक – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Durg- Gandhi Craft Bazaar organized for the first time | दुर्ग में पहली बार गांधी शिल्प बाजार का आयोजन: बांस, गोदना, जूट, खादी और मृद्भांड जैसी पारंपरिक कलाओं देखने मिलेगी झलक – durg-bhilai News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dde2faa4 4c86 4e4d 80a3 07a56e151766 1760327347488
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में पहली बार गांधी शिल्प बाजार-हस्तशिल्प प्रदर्शनी और बिक्री मेला का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करते हुए कारीगरों

.

गोंडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित यह प्रदर्शनी 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। यह रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में देश के 8 राज्यों से आए लगभग 45 स्टॉलों पर पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

इसमें बांस कला, गोदना प्रिंट, जूट क्राफ्ट, मृद्भांड, हैंडलूम, खादी वस्त्र और हर्बल उत्पादों जैसी विविध कलाएं शामिल हैं। खादी ग्राम उद्योग के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज राठी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से दुर्ग में पहली बार ऐसा आयोजन किया जा रहा है।

36e6b82f 3aaf 40e6 8d18 3ba181037fcc 1760327347487

प्रदर्शित कलाएं और उत्पाद

उन्होंने कहा कि इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी हस्त शिल्पकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें और अपने उत्पादों को उचित मूल्य पर बेच सकें। अंबिकापुर जिले के लखनपुर क्षेत्र की शिल्पकार दिलबसिया पावले ने अपनी अनूठी “गोदना प्रिंट” कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि वे 40 वर्ष की आयु से इस कला को कर रही हैं और पूरी तरह हर्बल रंगों का उपयोग कर कपड़ों, चादरों, साड़ियों और रुमालों पर कलाकृतियां बनाती हैं। दिलबसिया पावले ने कहा, “मैं अशिक्षित हूं, लेकिन माता-पिता से सीखी यह कला अब मेरे पूरे परिवार के लिए रोजगार का जरिया बन गई है।

edc5a95a 2c33 4ac7 9299 738f7d59695e 1760327347489

आत्मनिर्भर बनने का मौका

उन्होंने कहा कि इस कला ने मुझे देश के कई राज्यों में प्रदर्शनी लगाने और प्रशिक्षण देने का अवसर दिलाया है। ऐसे आयोजनों से कारीगरों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है। उन्होंने जोर दिया कि हम जैसे कलाकारों के लिए यह मंच बहुत जरूरी है। इससे हमारे उत्पादों को पहचान और बाजार दोनों मिलते हैं।

958d868f 6872 4ec9 9333 437f9840212e 1760327347490

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल के तहत ऐसे आयोजनों से पारंपरिक कारीगरों को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्यभर के शिल्पकारों को उनके उत्पादों के लिए स्थायी बाजार मिले। यह मेला उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

उन्होंने बताया कि दुर्ग में 45 स्टॉल लगाए गए हैं, जबकि जल्द ही भिलाई में 70 स्टॉलों की प्रदर्शनी लगाने की योजना है। इसके बाद राज्य स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग अपेक्षित है



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय शिवनंदनपुर में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल:नव निर्वाचित अध्यक्ष-पार्षदों को दी शुभकामनाएं, विकास का दिलाया भरोसा

June 19, 2026

बिजली दरों में बढ़ोतरी…कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े बिलों की जांच की मांग की

June 19, 2026

जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी:CCTV फुटेज से मिला सुराग, 24,499 रुपए का मोबाइल बरामद

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074613
Views Today : 6
Views Last 7 days : 5494
Views Last 30 days : 9650
Total views : 102643
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.