Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SP conference begins under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai | CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू: 3 घंटे तक सीएम करेंगे पुलिस कप्तानों के काम की समीक्षा, दोपहर के बाद वन अफसरों से बारी; कलेक्टर भी मौजूद – Raipur News
Breaking News

SP conference begins under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai | CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू: 3 घंटे तक सीएम करेंगे पुलिस कप्तानों के काम की समीक्षा, दोपहर के बाद वन अफसरों से बारी; कलेक्टर भी मौजूद – Raipur News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 124 21760249536 1760332789
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय समीक्षा कर रहे है।

.

रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।

रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।

12 अक्टूबर के दिन सीएम साय ने कलेक्टरों के काम की समीक्षा की और उन्हें दिशा निर्देश जारी किए है। सोमवार 13 अप्रैल को सीएम साय प्रदेश के पुलिस अधीक्षकों के कामों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को महानदी भवन स्थित नवीन सभागृह में एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रदेश भर के पुलिस कप्तानों के काम की समीक्षा करने के बाद सीएम साय डीएफओ से भी चर्चा करेंगे।

पुलिस कप्तानों की कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसपी कॉन्फ्रेंस से होगी। इस दौरान कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अपराधियों की रोकथाम और सुरक्षा योजनाओं पर गहन चर्चा होगी। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में साइबर क्राइम की घटनाओं में वृद्धि हुई है, इसलिए इस पर रोकथाम और नए उपायों पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा। इसके साथ ही खुफिया विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।

रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।

एसपी कॉन्फ्रेंस में डीजीपी अरुणदेव गौतम के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिलों के आईजी और एसपी भी शामिल होंगे। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में किए गए प्रयासों, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी साझा करने का अवसर मिलेगा। बैठक का उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और अपराध नियंत्रण के उपायों को प्रभावी बनाना है।

डीएफओ कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे से होगी शुरू

एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद एक घंटे का ब्रेक होगा और फिर डीएफओ कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें वनमंडलाधिकारी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस सत्र में वन विभाग की योजनाओं, वन्यजीव संरक्षण, संसाधनों का प्रबंधन और क्षेत्रीय वन नीतियों की समीक्षा की जाएगी।

शासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन 4.15 बजे से

कांफ्रेंस के समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4.15 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। इसमें अधिकारियों और नीति निर्धारकों के बीच संवाद, सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस कांफ्रेंस को राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बताया है।

रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।

रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीएम साय ने प्रदेश के कलेक्टरों के कामों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए।

कल 9 घंटे हुई थी कलेक्टरों से चर्चा

सीएम साय ने रविवार 12 अक्टूबर को लगभग 9 घंटे तक प्रदेश भर के कलेक्टरों के काम की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए थे। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अफसरों को सीएम ने फटकार लगाई थी। जिन अफसरों ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर अच्छा काम किया है, उनकी तारीफ भी की थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई भाजयुमो विवाद में बड़ा फैसला:जिला अध्यक्ष समेत 10 मंडल अध्यक्षों की सूची स्थगित, विरोध के बाद आलाकमान का एक्शन

April 26, 2026

पीएम मोदी और सलमान खान पर भूपेश बघेल का तंज:पूर्व सीएम ने कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ मोदी जी पतंग उड़ाते हैं

April 26, 2026

पीएम मोदी और सलमान खान पर भूपेश बघेल का तंज:पूर्व सीएम ने कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ मोदी जी पतंग उड़ाते हैं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.