मरवाही पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम बहरी झोरकी नाका के जंगल में की गई, जहां से 13 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया।.पुलिस को मटियाडांड से अवैध रूप से मवेशी ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। गौसेवकों और ग्रामीणों की मदद से जंगल में घेराबंदी की गई।घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सहित छह पकड़ाएघेराबंदी के दौरान मुख्य आरोपी…
Author: admin
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों और स्कूली छात्रों के साथ सभी के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका पहला चरण बुधवार 15 अक्टूबर को समाप्त हुआ। शहर में सांसद खेल महोत्सव को लेकर ज्यादा रुचि लोगों में नहीं दिखी। लास्ट दिन मैदान पर नाम.सांसद खेल महोत्सव को लेकर ग्रामीण स्तर पर भीड़ नजर आ रही है, लेकिन नगर निगम क्षेत्रों में खिलाड़ियों की भीड़ न के बराबर ही है। जहां पहले दिन जयंती स्टेडियम में एथलेटिक्स के करीब 110 खिलाड़ी पहुंचे तो दूसरे दिन करीब 20 खिलाड़ी ही पहुंचे। ऐसा ही हाल कुर्सी दौड़ में…
कांग्रेस ने उत्तर बस्तर कांकेर में बिजली बिल वृद्धि के विरोध में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बिजली चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने दो बैरिकेड तोड़े और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की।.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी के फुहारों का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें दो-तीन कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में रखा है, जिन्हें बाद में जमानत मुचलके पर रिहा किया जाएगा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी उद्योगपतियों को सीधा फायदा पहुंचाने की साजिश…
उत्तर पूर्व रेलवे ने छपरा-दुर्ग-छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) को 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच चयनित तिथियों में स्थगित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय घने कोहरे की पूर्वानुमानित परिस्थितियों को ध्.रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थगन तिथियों के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों में ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। सारनाथ एक्सप्रेस एक प्रमुख ट्रेन है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ती है और हर दिन हजारों यात्री इससे सफर करते हैं।रेलवे को किया जा रहा ‘हाईजैक’कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस निर्णय…
भिलाई नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोहे का चाकू लेकर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूआबांधा स्थित शीतला तालाब पार एक व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर आम नागरिकों में भय फैला रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुभव मसीह (19 वर्ष), निवासी मैत्री कुंज प्रगति नगर, रिसाली, थाना…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विजयनगर में एक युवती से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।.पीड़िता ने विजयनगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि विजयनगर निवासी अमीर अंसारी से उसकी जान-पहचान थी। अमीर ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 22 सितंबर 2025 को घर से भगाकर ले गया। चार दिनों तक लटोरी में रखने के बाद 24 सितंबर 2025 को जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरन दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार, गांव से भागने में दूसरे आरोपी…
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) कोंडागांव जिला परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज कोंडागांव एसडीएम को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बस्तर संभाग के शिक्षित स्थानीय बेरोजगारों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की सभी सर.साथ ही, क्षेत्र की खनिज संपदा का दोहन केवल स्थानीय सहकारी समितियों या सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से किए जाने की भी मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि बस्तर संभाग एक आदिवासी बहुल और सामाजिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है, जिसे संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है। इसके बावजूद, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में बाहरी…
दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की हालत में वाहन संचालन पर नियंत्रण स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।.पिछले एक सप्ताह के दौरान, जिलेभर में चलाए गए सघन जांच अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 106 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें से 78 मामलों में न्यायालय द्वारा चालकों को अर्थदंड से दंडित किया गया है, जिससे कुल ₹8 लाख की राशि वसूल की गई है। शेष 28 मामले न्यायालय में लंबित…
दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लंबित विभागीय जांचों और न्यायालय द्वारा स्थगित किए गए मामलों की स्थिति की समीक्षा की।.एसएसपी अग्रवाल ने उन अनुविभागीय प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी, जिनकी विभागीय जांचें निर्धारित समय सीमा में पूरी नहीं हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जांचों का निराकरण नियमों के अनुरूप और तय समय में किया जाए। इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।लंबित और स्थगित मामलों में तेजी लाने की तैयारीबैठक…
छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित पीजी कॉलेज में युवा उत्सव चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के नवीन भवन स्थित सेमिनार हॉल में यह स्पर्धा हुई। इसमें म्यूजिक, डांस, थिएटर, फाइन आर्ट्स और लिटरेरी इवेंट्स सहित कुल 14.युवा उत्सव के तहत एकल शास्त्रीय गायन, तालवाद्य, सुगम गायन, समूह गायन, एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, थिएटर, वाद-विवाद परिचर्चा, रंगोली, कार्टूनिंग, स्पॉट पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। प्रतिभागियों को इंटर कॉलेज सेंट्रल जोन युवा उत्सव के लिए प्रेरित किया गया।प्राचार्य ने प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएंमहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.के. पाठक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं…